एक किलो गांजा के साथ धंधेबाज गिरफ्तार

Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 01 Dec 2025 3:37 PM

विज्ञापन

सोनांव गांव से एक धंधेबाज को एक किलो गांजा के साथ रविवार को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेजा गया

विज्ञापन

रामपुर. बेलांव थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनांव गांव से एक धंधेबाज को एक किलो गांजा के साथ रविवार को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेजा गया. इसकी जानकारी देते हुए सीओ अनु कुमारी ने बताया गुप्त सूचना मिली थी कि सोनाव गांव में गांजा का कारोबार किया जा रहा है. सूचना पर मजिस्ट्रेट की देखरेख में एक टीम गठित कर रविवार की देर शाम छापेमारी की गयी, तो उक्त गांव निवासी स्वर्गीय हरिनारायण के 45 वर्षीय पुत्र लालबाबू यादव को घर से लगभग एक किलो गांजा के साथ गिरफ्तार कर थाने लाया गया. बरामद गांजा की कीमत लगभग दस से बारह हजार रुपये बताती जा रही है. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य जांच के बाद सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. छापेमारी के दौरान थानाध्यक्ष चंद्र प्रभा के साथ पुलिस बल शामिल रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन