नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपित ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण

Updated:
विज्ञापन

दुष्कर्म करने मामले में नामजद व फरार चल रहे आरोपित ने पुलिसिया दबिश से घबराकर गुरुवार दोपहर भभुआ न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है

विज्ञापन

भभुआ सदर. एक नौ वर्षीय नाबालिग के साथ पैसे का लालच देकर दुष्कर्म करने मामले में नामजद व फरार चल रहे आरोपित ने पुलिसिया दबिश से घबराकर गुरुवार दोपहर भभुआ न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है. आरोपित पपलू यादव पिता स्व रामसेवक यादव बताया जाता है. गौरतलब है कि आरोपित जो राशन डीलर भी है उसके द्वारा एक नौ वर्षीय बच्ची को पैसे का लालच देकर दुष्कर्म किया जा रहा था. इस मामले का खुलासा पीड़िता की मां ने किया था और आरोपित के खिलाफ भभुआ थाने में नामजद एफआइआर दर्ज करायी थी. इधर, घटना के बाद से ही आरोपित फरार था, जिसको लेकर कुछ समाजसेवियों द्वारा आक्रोश जताते हुए पुलिस से आरोपित की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की जा रही थी. लगातार आरोपित की गिरफ्तारी की मांग पर पुलिस ने सख्त एक्शन लिया और उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही थी. अंततः पुलिस की दबिश और छापेमारी से घबराकर आरोपित पपलू यादव ने गुरुवार को भभुआ न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया.

विज्ञापन
Vikash Kumar

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन