29 पंचायतों के बीच महज 300 लीटर क्षमता वाली गाड़ी, आग बुझाने में छूट रहे पसीने

चांद व चैनपुर प्रखंड के लिये मात्र एक छोटी दमकल, आग बुझने से पहले ही खत्म हो जाता है पानी
फोटो 8 जल रहा पुआल चांद व चैनपुर प्रखंड के लिये मात्र एक छोटी दमकल, आग बुझने से पहले ही खत्म हो जाता है पानी सोमवार को खलिहानों में लगी आग ने मचाया तांडव, दमकल पहुंचने से पहले सब कुछ जलकर हुआ खाक चांद. गर्मी का समय आते ही आग लगने की घटनाएं काफी तेजी से होने लगती हैं. इस स्थिति में बचाव के लिए दमकल काफी मददगार होता है. परंतु चांद व चैनपुर प्रखंड में मात्र एक छोटा दमकल है, जिसकी क्षमता मात्र 300 लीटर पानी की है. एक तरफ आग लगने की घटनाएं बढ़ रही हैं, वहीं छोटा दमकल कम क्षमता के चलते उस पर काबू पाने में असमर्थ हो जाता है. दूसरी तरफ आग लगने पर समय पर मदद न मिलने से सब कुछ जलकर नष्ट हो जाता है. हालांकि, दमकल कर्मी अपनी क्षमता के अनुसार आग पर काबू पाने की भरपूर कोशिश कर रहे हैं. सोमवार की शाम को प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में आग लगने से कई लोगों के पुआल जलकर खाक हो गये. सूचना देने पर जब तक दमकल पहुंचा, तब तक खलिहान में रखा गया अनाज व चारा जल चुका था. इस तरह की समस्याएं लगातार प्रखंड में देखने को मिल रही हैं. आग पर काबू पाने के लिए प्रखंड में हमेशा एक बड़ी दमकल गाड़ी रहनी चाहिए. विगत वर्ष गर्मी के समय में सरकार द्वारा प्रखंड मुख्यालय में एक बड़ी दमकल को स्थायी रूप से रखा गया था. इससे आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल कर्मी मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित कर लेते थे. परंतु छोटी दमकल भीषण आग पर काबू पाने में पूरी तरह असमर्थ है. चांद प्रखंड मुख्यालय की बड़ी दमकल को इस वर्ष हटा दिया गया है. अब चांद व चैनपुर, जहां कुल पंचायतों की संख्या 29 है, वहां केवल एक छोटा दमकल बचा है. इसी कारण प्रत्येक प्रखंड में एक बड़ी दमकल गाड़ी का होना आवश्यक है. इस संबंध में सामाजिक कार्यकर्ता रामप्यारे प्रसाद, विनय पांडे व रंगलाल प्रसाद ने कहा कि प्रखंड में एक दमकल स्थायी रूप से होना चाहिए, ताकि जरूरत पड़ने पर नुकसान को रोका जा सके. इस गंभीर समस्या पर सरकार को तुरंत ध्यान देना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




