सदर अस्पताल के पीछे कूड़े में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

Updated:
विज्ञापन

ऑक्सीजन प्लांट, बाइक स्टैंड व ड्रग वेयर हाउस के पास पहुंची आग

विज्ञापन

ऑक्सीजन प्लांट, बाइक स्टैंड व ड्रग वेयर हाउस के पास पहुंची आग भभुआ सदर. शुक्रवार को भभुआ सदर अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट के पीछे फेंके जा रहे कूड़े-करकट में भीषण आग लग गयी. कूड़े पर भड़की आग देखते ही देखते सदर अस्पताल की चहारदीवारी तक पहुंच गयी. अस्पताल के पूरब चहारदीवारी के समीप ही ऑक्सीजन प्लांट, बाइक स्टैंड, एसएनसीयू व ड्रग वेयर हाउस स्थित है. आग के विकराल रूप लेते ही अस्पताल में मौजूद लोगों व कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गयी. आग लगने की सूचना मिलते ही डीपीएम ऋषिकेश जायसवाल मौके पर पहुंच गये व उन्होंने तत्काल इसकी सूचना दमकल विभाग व नगर थाना को दी. सूचना पर दमकल विभाग की टीम तुरंत सदर अस्पताल पहुंची व दमकलकर्मियों की मदद से भीषण होती आग पर काबू पा लिया गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कूड़ा फेंके जाने के कारण आग ने भयंकर रूप ले लिया था. यदि आग की लपटें वाहन स्टैंड तक पहुंच जातीं, तो दर्जनों बाइक उसकी चपेट में आ सकते थे. घटना की जानकारी मिलते ही कई वाहन मालिक मौके पर पहुंचे व अपनी-अपनी बाइक स्टैंड से हटाये. आग लगने की सूचना पर पहुंचे अग्निशमन इंस्पेक्टर संतोष कुमार पांडेय ने बताया कि सदर अस्पताल से सूचना मिली थी कि ऑक्सीजन प्लांट के पीछे आग लगी है, जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने आग पर काबू पा लिया है.

विज्ञापन
Vikash Kumar

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन