पारिवारिक विवाद को लेकर मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 25 Oct 2025 3:50 PM

विज्ञापन

KAIMUR NEWS.थाना क्षेत्र के बिउर गांव में पारिवारिक विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है. इस मारपीट के बाद परिजन घायल को चैनपुर थाना ले गये, जहां से उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया.

विज्ञापन

चैनपुर.

थाना क्षेत्र के बिउर गांव में पारिवारिक विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है. इस मारपीट के बाद परिजन घायल को चैनपुर थाना ले गये, जहां से उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया. घायल व्यक्ति बिउर गांव निवासी स्व. झूठी राम का पुत्र दुखु राम बताया जाता है. चैनपुर थाने में आवेदन देते हुए दुखु राम ने बताया कि वह अपने दरवाजे पर बैठा था, तभी पारिवारिक विवाद को लेकर गांव के ही सदन राम, मनोज राम, पाल कुमार, गौरव राम और नीतीश कुमार वहां आये और गाली गलौज करने लगे. गाली देने से मना करने पर उन लोगों ने अपने हाथ में लिए लाठी – डंडे से मारपीट शुरू कर दी. उसने बताया कि जब उसे बचाने के लिए घर के अन्य सदस्य आये तो उन लोगों ने उनके साथ भी मारपीट की. इधर, इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए मामले की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन