90 किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त, 10 दुकानदारों पर 18 हजार का जुर्माना

Updated:
विज्ञापन

KAIMUR NEWS.नगर पर्षद की टीम ने बुधवार को प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ चलाये गये अभियान के दौरान एक गोदाम से 90 किलो पॉलीथिन जब्त किया. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन

प्रतिबंधित सिंगल यूज पॉलीथिन के खिलाफ नगर पर्षद ने शहर में चलाया अभियान

भभुआ सदर.

नगर पर्षद की टीम ने बुधवार को प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ चलाये गये अभियान के दौरान एक गोदाम से 90 किलो पॉलीथिन जब्त किया. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है. शहर में चलाये गये अभियान के दौरान सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग करने पर 10 दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 18 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया.नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी संजय उपाध्याय ने बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान के तहत यह कार्रवाई की गयी है. एकता चौक स्थित एक गोदाम से 90 किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त किया गया है.उन्होंने कहा कि पॉलीथिन कैरी बैग के उपयोग को लेकर कोई समझौता नहीं किया जायेगा. प्रतिबंध के बावजूद पॉलीथिन में सामान बेचने वालों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी.उन्होंने यह भी बताया कि सख्ती के कारण बाजार में अब कपड़े और कागज के कैरी बैग का उपयोग बढ़ा है, लेकिन नगर पर्षद की टीम सप्ताह के हर दिन छापेमारी कर नियम तोड़ने वालों पर जुर्माना लगायेगी.अभियान के दौरान सिटी मैनेजर सोनू सिंह, अतिक्रमण प्रभारी प्रशांत सहित पुलिस टीम मौजूद रही.

विज्ञापन
विकास कुमार

लेखक के बारे में

By विकास कुमार

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन