अगलगी में 17 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख

Updated:
विज्ञापन

KAIMUR NEWS.स्थानीय थाना क्षेत्र के बरेज और अमरपुरा गांव के सिवान में बुधवार को भीषण आग लगने से करीब 17 बीघा में लगी गेहूं की फसल, डंठल और पुआल जलकर राख हो गये.

विज्ञापन

मोहनिया शहर.

स्थानीय थाना क्षेत्र के बरेज और अमरपुरा गांव के सिवान में बुधवार को भीषण आग लगने से करीब 17 बीघा में लगी गेहूं की फसल, डंठल और पुआल जलकर राख हो गये. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, खेतों के ऊपर से गुजर रहे जर्जर बिजली तारों में शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी ने सूखी फसल को आग के हवाले कर दिया. तेज हवा के कारण आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया और आसपास के कई खेत इसकी चपेट में आ गये. किसानों को संभलने तक का मौका नहीं मिला.अमरपुरा निवासी किसान रामप्रवेश राय ने बताया कि उनकी करीब सात बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गयी. वहीं बरेज के कमलेश सिंह की 4 बीघा फसल पूरी तरह बर्बाद हो गयी. इसके अलावा अन्य कई किसानों की फसलें भी आग की चपेट में आकर झुलस गयी. ग्रामीणों ने बताया कि घटना की सूचना तुरंत अग्निशमन विभाग को दी गयी थी, लेकिन दमकल की गाड़ी समय पर नहीं पहुंच सकी. किसानों का आरोप है कि करीब दो घंटे पहले सूचना देने के बावजूद जब तक दमकल पहुंची, तब तक पूरी फसल जलकर खाक हो चुकी थी.वहीं मौके पर पहुंचे दमकल अधिकारी वीरेश कुमार ने बताया कि मोहनिया अनुमंडल क्षेत्र काफी बड़ा है और वर्तमान में मोहनिया, दुर्गावती, रामगढ़ और कुदरा में कुल चार दमकल गाड़ियां उपलब्ध हैं. एक साथ कई जगहों से सूचना मिलने के कारण घटनास्थल पर पहुंचने में देरी हो जाती है. उन्होंने बताया कि बरेज पहुंचने से पहले टीम दसौती गांव में आग बुझाने में लगी हुई थी.

विज्ञापन
विकास कुमार

लेखक के बारे में

By विकास कुमार

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन