पुनर्मतदान को लेकर 50 टीमों को दी गयी ट्रेनिंग

Updated:
विज्ञापन

भभुआ नगर : भभुआ विधानसभा के चुनावी इतिहास में पहली बार इतने बड़े पैमान पर हो रहे पुनर्मतदान को लेकर जहां चर्चाओं का बाजार गरम रहा. वहीं, पुन: चुनाव की तैयारियों को लेकर एक बार फिर ट्रेनिंग दी गयी. सोमवार को लिच्छवी भवन में संभावित 27 बूथों पर होनेवाले पुनर्मतदान के लिए ड‍्यूटी पर लगाये […]

विज्ञापन

भभुआ नगर : भभुआ विधानसभा के चुनावी इतिहास में पहली बार इतने बड़े पैमान पर हो रहे पुनर्मतदान को लेकर जहां चर्चाओं का बाजार गरम रहा. वहीं, पुन: चुनाव की तैयारियों को लेकर एक बार फिर ट्रेनिंग दी गयी. सोमवार को लिच्छवी भवन में संभावित 27 बूथों पर होनेवाले पुनर्मतदान के लिए ड‍्यूटी पर लगाये जानेवाले पदाधिकारियों व कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी गयी.

नोडल पदाधिकारी उत्तम कुमार की अध्यक्षता में 50 टीम को ईवीएम व वीवीपैट को सुचारु तरीके से संचालित करने के बारे में बिंदुवार जानकारी दी गयी. इस दौरान कई मशीनें भी प्रयोग के लिए रखी गयी थी. पुनर्मतदान को लेकर जिला प्रशासन काफी सजग नजर आ रहा है. इसलिए ड‍्यूटी में बीडीओ, सीओ, जेई व प्रधान लिपिक आदि को लगाया जा रहा है. प्रशिक्षण के दौरान पूरा लिच्छवी भवन खचाखच भरा रहा. इसमें लगभग 250 पदाधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन