जाम छलकाने से बाज नहीं आ रहे पियक्कड़
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
सच्चिदानंद सिंह की मूर्ति गाेलंबर में रख दी शराब की खाली बोतलें रामगढ़ : शराब के खिलाफ सरकार द्वारा सख्त कदम उठाया जा रहा है. इसके बावजूद शराब पीनेवाले बाज नहीं आ रहे हैं. शराब के खिलाफ बने कानून की समझ रखनेवालों को भी शराब से मोह भंग नहीं हो रहा है. रविवार की शाम […]
विज्ञापन
सच्चिदानंद सिंह की मूर्ति गाेलंबर में रख दी शराब की खाली बोतलें
रामगढ़ : शराब के खिलाफ सरकार द्वारा सख्त कदम उठाया जा रहा है. इसके बावजूद शराब पीनेवाले बाज नहीं आ रहे हैं. शराब के खिलाफ बने कानून की समझ रखनेवालों को भी शराब से मोह भंग नहीं हो रहा है. रविवार की शाम स्थानीय दुर्गा चौक स्थित सच्चिदानंद सिंह की मूर्ति वाले गोलंबर में लगाये गये फूल-पौधों के गमले में शराब की बोतलें पायी गयीं. इससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि शराब पीनेवाले चोरी-छिपे बॉर्डर वाले इलाके से शराब खरीद कर लाते हैं. हालांकि, पुलिस द्वारा अभियान चला कर शराब की खेप पकड़ा जा रहा है. चेकिंग के दौरान पुलिस ने शराब के साथ कई धंधेबाजों को एक पखवाड़े के अंदर सलाखों के पीछे पहुंचाया है.
गौरतलब है कि होली के दिन बड़ौरा चेक पोस्ट चौकी पर पियक्कड़ों ने पुलिस चौकी पर हमला कर तोड़-फोड़ की थी. हमले के दौरान चौकी पर तैनात एक होमगार्ड का जवान भी जख्मी हो गया था. जवान के पर हुए हमले में संलिप्त आरोपितों को पुलिस पकड़ने में नाकाम रही है. दूसरी तरफ आरोपित बेखौफ घूम रहे हैं. स्थानीय दुर्गा चौक पर शराब की बोतल पड़े होने को लेकर वहां लोगों की भीड़ जमा हो गयी. लोगों में यही चर्चा थी कि शराबबंदी को लेकर कानून तो बना दिया गया है. मगर, कई लोगों में ऐसे कानून को खौफ नहीं है. ऐसा प्रतीत हो रहा है कि सिर्फ शराब की दुकान बंद हुई है. पीने वाले लोग सुबह-शाम उत्तर प्रदेश की सीमा में प्रवेश कर जाम छलकाते हैं. प्रभारी थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने कहा कि शराब के खिलाफ पुलिस की पैनी नजर है. शराब सेवन करनेवाले को पुलिस गिरफ्तार कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










