शराब के नशे में गिरफ्तार प्रखंड प्रमुख पर आचार संहिता उल्लंघन की भी लगी धारा
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
डीएसपी पर पथराव के मामले में 200 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज आचार संहिता सहित सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का लगा आरोप मोहनिया/दुर्गावती : शनिवार की देर रात डिड़खिली बाजार में नाच प्रोग्राम के दौरान दुर्गावती प्रखंड प्रमुख धर्मेंद्र गुप्ता के ऊपर पुलिस ने उत्पाद अधिनियम सहित सरकारी कार्य में बाधा, आचार संहिता उल्लंघन […]
विज्ञापन
डीएसपी पर पथराव के मामले में 200 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज
आचार संहिता सहित सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का लगा आरोप
मोहनिया/दुर्गावती : शनिवार की देर रात डिड़खिली बाजार में नाच प्रोग्राम के दौरान दुर्गावती प्रखंड प्रमुख धर्मेंद्र गुप्ता के ऊपर पुलिस ने उत्पाद अधिनियम सहित सरकारी कार्य में बाधा, आचार संहिता उल्लंघन सहित दर्जनों धारा पुलिस ने लगायी है.
गौरतलब है कि पूर्व में वाहन चेकिंग के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को धर्मेंद्र गुप्ता ने चेतावनी दे डाली. यहीं नहीं पुलिसकर्मी द्वारा जब्त बाइक को प्रमुख ने अपने आदमी की गाड़ी कह जबरन ले भागे थे. इस मामले में पुलिस ने इन्हें जेल की हवा खिलायी थी. शनिवार की रात दुर्गावती थाने की पुलिस ने सूचना व वरीय अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में शुक्रवार की रात क्षेत्र के डिडखिली बाजार में हो रहे होली मिलन समारोह के दौरान शराब के नशे व आचार संहिता उल्लंघन मामले में जहां दुर्गावती प्रखंड प्रमुख धर्मेंद्र कुमार गुप्ता को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया. उक्त अवसर पर स्टेज का कुछ सामान आयसर ट्रैक्टर पर रखा गया था,
जिसे कब्जे में कर थाने लाया गया.
इस संबंध में दुर्गावती थानाध्यक्ष सरोज कुमार ने बताया कि प्रमुख की गिरफ्तारी के समय समर्थकों द्वारा पुलिस पर पत्थर चलाने के मामले में 200 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया है. प्रखंड प्रमुख पर आचार संहिता उल्लंघन का भी धारा लगाया गया है. कार्यक्रम में स्टेज का कुछ सामान आयसर लगी ट्रैक्टर की ट्रॉली पर रखा गया था. ट्रैक्टर संख्या यूपी डी 3655 को ट्रेलर सहित टेंट के कुछ सामान भी जब्त कर लिया गया है. जब्त सामानों में ट्रॉली लगी ट्रैक्टर के अलावे स्टेज का पटरा 12 पीस, लोहा का गोड़ा 20 पीस, लोहा का कैचा 32 पीस, लोहे की तीन सीढ़ी व छह पीस मैट शामिल है. अनुसंधान की कार्रवाई चल रही है.
रामगढ़ में जिला पार्षद उपचुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज
बिना अधिसूचना जारी हुए ही संभावित प्रत्याशी तैयारी में जुटे
रामगढ़. जिला पार्षद के उपचुनाव को लेकर अभी तक अधिसूचना जारी नहीं हुई है. फिर भी क्षेत्रों में लोगों का जमघट लगने से जिला पार्षद उपचुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गयी. उपचुनाव को लेकर कई संभावित प्रत्याशी मैदान में उतरने को लेकर ताल ठोकने लगे हैं.
गौरतलब है कि जिला पार्षद मालती गुप्ता के निधन के बाद से यह सीट खाली है. मालती गुप्ता 2001 में नुआंव जिला पर्षद से पहली बार जीत का सेहरा अपने नाम की. फिर उन्होंने 2006 से लेकर 2016 तक जिला पार्षद के हुए चुनाव में अपनी भाग्य रामगढ़ से आजमाइस की. इसमें उनको सफलता मिलती गयी. अब उनके निधन के बाद सीट खाली हो गयी है. इस सीट को लेकर इस बार कई बड़े चेहरे इस चुनाव में दावं लगाने को तैयार हैं.
उक्त उपचुनाव को लेकर चुनाव प्रचार भी चल रहा है. संभावित उम्मीदवार अपना बायोडाटा तक बनाने की फिराक में जुटे हुए है. पिछले चुनाव में दूसरे स्थान पर आनेवाले उम्मीदवार भी अपनी जीत की उम्मीद पक्की मान कर चुनावी समर में उतरने की पूरी तैयारी में जुट गये हैं. साथ ही नये संभावित उम्मीदवारों से चुनावी समर में दो-दो हाथ करने में तनिक भी पीछे नहीं रहने की कोशिश कर रहे है.
जिला पार्षद उपचुनाव को लेकर डीपीआरओ मनोज कुमार ने बताया कि अभी तक जिला पार्षद उपचुनाव को लेकर कोई अधिसूचना जारी नहीं हो सका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










