मात्र 65 हजार एमटी हुई है धान की खरीद

Updated:
विज्ञापन

भभुआ : जिले में चालू वित्तीय वर्ष में अब तक सरकारी धान क्रय एजेंसियों द्वारा मात्र 65 हजार एमटी धान खरीदा गया है. राशि के अभाव में अभी भी दो दर्जन से ऊपर समितियां बंद चल रही हैं. गौरतलब है कि धान क्रय के लिये लगभग 28 हजार से ऊपर किसानों का आनलाईन निबंधन किया […]

विज्ञापन

भभुआ : जिले में चालू वित्तीय वर्ष में अब तक सरकारी धान क्रय एजेंसियों द्वारा मात्र 65 हजार एमटी धान खरीदा गया है. राशि के अभाव में अभी भी दो दर्जन से ऊपर समितियां बंद चल रही हैं. गौरतलब है कि धान क्रय के लिये लगभग 28 हजार से ऊपर किसानों का आनलाईन निबंधन किया जा चुका है. लेकिन शनिवार तक मात्र 5400 किसानों का ही धान खरीदा गया था, जिन्हें भुगतान के रूप में लगभग 73 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है. अब तक सबसे अधिक धान लगभग 899 किसानों से लगभग 12 हजार एमटी भभुआ प्रखंड में खरीदा गया है. जबकि सबसे कम धान की खरीद जिले के नुआंव प्रखंड में किसानों से लगभग ढाई हजार एमटी खरीदा गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन