घेजन को बनाया जायेगा पर्यटन स्थल
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बौद्ध महोत्सव . महोत्सव को सूबे के पंचायतीराज मंत्री ने किया संबोधित घेजन में आयोजित कार्यक्रम प्रदेश के लिए है गौरव की बात रतनी : प्रखंड क्षेत्र के घेजन में आयोजित बौद्ध महोत्सव को संबोधित करते हुए सूबे के पंचायती राजमंत्री कपिलदेव कामत ने कहा कि घेजन को पर्यटन स्थल बनाने के लिए मुख्यमंत्री से […]
विज्ञापन
बौद्ध महोत्सव . महोत्सव को सूबे के पंचायतीराज मंत्री ने किया संबोधित
घेजन में आयोजित कार्यक्रम प्रदेश के लिए है गौरव की बात
रतनी : प्रखंड क्षेत्र के घेजन में आयोजित बौद्ध महोत्सव को संबोधित करते हुए सूबे के पंचायती राजमंत्री कपिलदेव कामत ने कहा कि घेजन को पर्यटन स्थल बनाने के लिए मुख्यमंत्री से बात करेंगे. यह गांव पर्यटन स्थल के रूप में विकसित हो जायेगा तो यहां युवाओं को रोजगार भी मिलेगा तथा इलाका प्रगति के पथ पर आगे बढ़ेगा. उन्होंने कहा कि सरकार सात निश्चय के तहत गांव-गांव का विकास कर रही है, विकास अब दिखने भी लगा है. प्रदेश को शराबमुक्त बनाने का सपना सच हो रहा है. सबका साथ सबका विकास के तर्ज पर प्रदेश का विकास हो रहा है. उन्होंने घेजन गांव में आयोजित महोत्सव की तारीफ करते हुए कहा कि
यहां की धरती पर 25 देशों के बौद्धिष्ट पहुंचे हैं यह गौरव की बात है. भगवान बुद्ध के अनुयायी पूरे विश्व में फैले हुए हैं. भगवान बुद्ध ने शांति व सदभाव का संदेश दिया था. इस अवसर पर जिप अध्यक्षा आभारानी ने कहा कि घेजन को पर्यटन स्थल का दर्जा मिलनी चाहिए तथा यहां के लोगों द्वारा की गयी मांग जायज है उसे हर हाल में पूरा करना सरकार का दायित्व है.
इससे पूर्व मुखिया रेशमी देवी ने कार्यक्रम में पहुंचे पंचायती राजमंत्री कपिलदेव कामत को मांगपत्र देकर पाइविगहा-शकुराबाद पथ में दरधा नदी एवं मोरहर नदी में बाला विगहा के समीप पुल का निर्माण, गोपालपुर से घेजन तक संपर्क पथ का निर्माण,पतियावां से सागरपुर संपर्क पथ में जइ विगहा में पुल का निर्माण, घेजन में दस बेड का अस्पताल का निर्माण, ज्ञानीविगहा में धर्मपुर संपर्क पथ का निर्माण, बौद्धिष्टों को ठहरने के लिए परिसदन का निर्माण एवं पर्यटक स्थल घोषित करने, पाईविगहा से वभना तक संपर्क पथ चौड़िकरण, घेजन प्लस टू विद्यालय में शिक्षक की व्यवस्था करने का मांग पत्र सौंपी. जिसपर मंत्री ने आश्वासन दिया. इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि सुदय यादव, मुखिया कृष्णकांत कुमार, अजय कुमार के अलावा भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.
गूंजता रहा बुद्धम शरणम गच्छामि :बुद्धम शरणम गच्छामि से गूंज उठा घेजन की धरती. हजारों की संख्या में पहुंचे ग्रामीणों की नजर जैसे ही बौद्धिष्ट धर्मावलंबियों पर पड़ी एक साथ बुद्धम शरणम गच्छामि का जयकारा लगना शुरू हो गया
. लगभग 25 देशों से आये बौद्धिष्टों की एक झलक पाने के लिए ग्रामीण बेताव दिखे. बौद्धिष्ट जैसे ही बुद्ध भगवान की मूर्ति के पास पहुंच उन्हें दंडवत प्रणाम किया तथा ग्रामीणों को भी देख निहाल हो गये. महात्मा बुद्ध के दर्शन के उपरांत गजब का उत्साह बौद्धिष्टों में देखी गयी. पिछड़े बहुल इलाके में एक साथ सैकड़ों की संख्या में पहुंचे बौद्धिष्ट को देखकर ग्रामीणों में भी उत्साह चरम पर था.
सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम :घेजन गांव में बौद्ध महोत्सव को लेकर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किये गये थे. जगह-जगह पर दंडाधिकारी व भारी संख्या में पुलिस बल मुस्तैद दिखे. बीडीओ मुकेश कुमार, सीओ ज्ञानानंद, थानाध्यक्ष रविंद्र प्रसाद यादव पल-पल लोगों की गतिविधियों पर नजर रखे हुए थे. वहीं महात्मा बुद्ध निर्माण समिति के लोग भी पूरी मुस्तैदी के साथ लोगों को व्यवस्थित करने तथा शांतिपूर्वक लोगों की बात सुनने का अनुरोध करते दिखे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










