जहानाबाद में आज से जिले में गूंजने लगी शहनाई, मलमास खत्म होने के बाद लग्न का शुभ मुहूर्त शुरू

Edited by Vikash Jha
Updated:
विज्ञापन

मलमास खत्म होते ही दुकानों पर बढ़ी लोगों की भीड़। फोटो- प्रभात खबर

Jehanabad News: अरवल के कलेर प्रखंड स्थित कोइल भूपत गांव में छह माह से जलजमाव की समस्या बनी हुई है. ग्रामीणों की शिकायत पर अधिकारियों ने स्थल निरीक्षण कर जल निकासी की व्यवस्था का आश्वासन दिया है.

विज्ञापन

Jehanabad News (संजय अनुराग की रिपोर्ट): आज से लग्न का शुभ मुहूर्त शुरू होने के साथ ही शादी-ब्याह के कार्यक्रम भी शुरू हो गए हैं. 19 जून यानी शुक्रवार से जिले में शहनाइयों की गूंज सुनाई देने लगी है, जिसका लोग पिछले एक महीने से इंतजार कर रहे थे. मलमास के कारण पिछले एक महीने से शादी-ब्याह सहित सभी शुभ कार्यों पर पूरी तरह विराम लगा हुआ था. अब लोग जोर-शोर से शादियों की तैयारी में लग गए हैं. जिले के लगभग सभी मैरिज हॉल बुक हो चुके हैं.

बाजारों में भारी चहल-पहल

शादी के लिए जरूरी सामानों की खरीदारी जोर-शोर से हो रही है. कपड़े और रेडीमेड की दुकानों के अलावा ज्वेलरी की दुकानों पर भी लोगों की भारी भीड़ लगी है. दूल्हे के लिए शेरवानी और दुल्हन के लिए लहंगे खरीदे जा रहे हैं. हालांकि, सोने की कीमत बहुत अधिक होने के कारण ज्वेलरी की खरीद इस बार सीमित देखी जा रही है. ज्वेलर आकाश कुमार बताते हैं कि भारी महंगाई के कारण मध्यमवर्गीय लोग अब अपने जरूरत और बजट के हिसाब से ही सोने के गहने खरीद रहे हैं.

पंचांग का विशेष गणित

हिंदी पंचांग के अनुसार, मलमास (अधिमास) में शुभ कार्य वर्जित माना जाता है. इस वर्ष जेठ के महीने में अधिमास लगा था, जिसके कारण जेठ का महीना दो महीने का हो गया. यह अंग्रेजी तिथि के अनुसार 15 मई से शुरू हुआ था, जो एक महीने तक रहने के बाद समाप्त हुआ. मलमास खत्म होने के बाद दूसरे जेठ माह के शुक्ल पक्ष में सारे शुभ कार्य किए जा रहे हैं. अब पूजा-पाठ से लेकर गृह प्रवेश, मुंडन, यज्ञोपवीत और विवाह कार्य शुरू हो चुके हैं.

आषाढ़ माह तक लग्न

19 जून से शुरू हुआ यह लग्न शेष बचे जेठ के दिनों और फिर पूरे आषाढ़ माह तक रहेगा. इस दौरान शुभ तिथि को देखकर विवाह, तिलक, रोका और मुंडन जैसे कार्य किए जा सकेंगे. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य और चंद्र कैलेंडर के अंतर को संतुलित करने के लिए प्रत्येक 32 महीने और 16 दिन के बाद एक अतिरिक्त महीना जोड़ा जाता है, जिसे मलमास कहते हैं. अब अगला मलमास तीन साल बाद वर्ष 2029 में चैत के महीने में आएगा.

Also Read: जहानाबाद: बुजुर्ग दंपति के कमरे में कुंडी लगा चोर ले उड़े कीमती सामान, खेत में मिला टूटा बक्सा और बैग, जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन
Vikash Jha

लेखक के बारे में

By Vikash Jha

विकाश झा एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और कंटेंट प्रोफेशनल हैं, जिन्हें मीडिया, डिजिटल कंटेंट और सोशल मीडिया कम्युनिकेशन के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया। News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं। क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं। उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है। मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन