शीतल पेय व मौसमी फलों की बिक्री बढ़ी

Updated:
विज्ञापन

जहानाबाद : तीखी गरमी और धुप से लोगों का गला सूखने लगा है. बाजार करने आने वाले लोग सड़कों पर धूप से बचने के लिए सड़क के किनारे छांह वाले रास्ते या गलियों के रास्ते से गुजरना मुनासिब समझते हैं. सूखते कंठ को गीला करने के लिए लोग गन्ने और फलों के जूस का सेवन […]

विज्ञापन

जहानाबाद : तीखी गरमी और धुप से लोगों का गला सूखने लगा है. बाजार करने आने वाले लोग सड़कों पर धूप से बचने के लिए सड़क के किनारे छांह वाले रास्ते या गलियों के रास्ते से गुजरना मुनासिब समझते हैं. सूखते कंठ को गीला करने के लिए लोग गन्ने और फलों के जूस का सेवन खूब कर रहे हैं. साथ ही कोल्ड ड्रिक्स और लस्सी की बिक्री भी बढ़ गयी है. शहर के स्टेशन रोड, अरवल मोड़, अस्पताल मोड़, मलहचक मोड़, सट्टी मोड़, थाना रोड, अंबेदकर चौक और राजाबाजार के इलाके में सड़क किनारे कई स्थानों पर शीतल पेय पदार्थ स्टॉल लगाकर बेचे जा रहे हैं. जहां ग्राहकों की भीड़ लग रही है. सर्वाधिक बिक्री गन्ने के रस की हो रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन