उचक्कों ने 71 हजार रुपये उड़ाये
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
शहर में पंजाब नेशनल बैंक के समीप एनएच 83 पर हुई छिनतई की घटना जहानाबाद : स्थानीय पीएनबी के समीप पटना-गया मुख्य सड़क मार्ग पर उचक्कों के एक गिरोह ने एक व्यक्ति का 71 हजार रुपये से भरा प्लास्टिक का थैला छीनकर फरार हो गये. जिस व्यक्ति के साथ छिनतई की घटना हुई है वे […]
विज्ञापन
शहर में पंजाब नेशनल बैंक के समीप एनएच 83 पर हुई छिनतई की घटना
जहानाबाद : स्थानीय पीएनबी के समीप पटना-गया मुख्य सड़क मार्ग पर उचक्कों के एक गिरोह ने एक व्यक्ति का 71 हजार रुपये से भरा प्लास्टिक का थैला छीनकर फरार हो गये. जिस व्यक्ति के साथ छिनतई की घटना हुई है वे सिविल कोर्ट में लाइब्रेरी इंचार्ज के पद पर कार्यरत हैं. उनका नाम रंजन कुमार है. वे पटना जिले के कादिरगंज थाना अंतर्गत डेवां गांव के रहने वाले हैं. इस सिलसिले में नगर थाने में एफआइआर दर्ज करायी गयी है, जिसमें एक युवक को नामजद और अन्य को अज्ञात आरोपित बनाया गया है.
रविवार को पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में लाइब्रेरी इंचार्ज ने कहा है कि पिछले दिनों वे मसौढ़ी के दहिभत्ता गांव से 71 हजार रुपये लेकर जहानाबाद आये थे. पंजाब नेशनल बैंक की मुख्य शाखा में रुपये जमा करने जा रहे थे. जब वे बैंक की गेट के सामने टेंपो से उतर कर जा रहे थे उसी दौरान एक उचक्का पैसों से भरा प्लास्टिक का थैला छीन कर भाग गया. उसके साथ दो और लड़के थे जिसने गमछे से अपना चेहरा ढंक रखा था.
एक उचक्का टी शर्ट एवं जिंस पहने हुए था. भागने के क्रम में उन्होंने एक लड़के को पहचान लिया. पुलिस को सूचित किया है कि पहचान वाला उचक्का का नाम अरुण कुमार है और वह दहिभत्ता गांव का रहने वाला है.
गांव से ही उचक्कों ने किया था पीछा :बताया जाता है कि उचक्कों का गिरोह दहिभत्ता गांव से ही लाइब्रेरी इंचार्ज का पीछा कर रहा था. उसे जानकारी थी कि वह रुपये लेकर जहानाबाद जा रहा है. उचक्कों का गिरोह मौके की तलाश में था जब इंचार्ज बैंक के समीप टेंपो से उतर कर बैंक की तरफ जा रहे थे उसी दौरान मौका पाकर अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया. एफआइआर दर्ज कर पुलिस आरोपितों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










