एबीवीपी का कब्जा, गोविंद बने अध्यक्ष
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Mar 2018 12:30 AM
जहानाबाद नगर : एसएस काॅलेज के छात्र संघ पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का दबदबा रहा. कोषाध्यक्ष को छोड़ सभी पदों पर एबीवीपी समर्थित प्रत्याशी विजयी रहे. काॅलेज के प्राचार्य सह निर्वाचन पदाधिकारी डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा द्वारा चुनाव परिणाम की घोषणा की गयी. अध्यक्ष पद पर गोविंद कुमार, उपाध्यक्ष पद के लिए विक्रम कुमार, […]
जहानाबाद नगर : एसएस काॅलेज के छात्र संघ पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का दबदबा रहा. कोषाध्यक्ष को छोड़ सभी पदों पर एबीवीपी समर्थित प्रत्याशी विजयी रहे. काॅलेज के प्राचार्य सह निर्वाचन पदाधिकारी डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा द्वारा चुनाव परिणाम की घोषणा की गयी. अध्यक्ष पद पर गोविंद कुमार, उपाध्यक्ष पद के लिए विक्रम कुमार, संयुक्त सचिव पद के लिए अश्विनी कुमार भारती तथा कोषाध्यक्ष के लिए सोनी कुमारी निर्वाचित घोषित की गयीं. चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े छात्रों ने जीत का जश्न मनाया तथा एक-दूसरे को गुलाल लगाकर जीत की बधाई दी.
अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव के साथ ही काउंसेलर के पद पर भी एबीवीपी से जुड़े छात्र नेता विजयी रहे. सिर्फ कोषाध्यक्ष पद पर एआर्इडीएसओ से जुड़ी छात्रा ने विजय हासिल की. चुनाव को लेकर काॅलेज परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे. दंडाधिकारी के साथ पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की गयी थी, ताकि किसी प्रकार का हंगामा न हो सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










