जहानाबाद: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला, 440 वोल्ट तार की चपेट में आई, मौके पर ही गयी जान

Updated:
विज्ञापन

अस्पताल में गमगीन परिजन.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Jahanabad News: महिला मठिया गांव में ट्रांसफार्मर के समीप पहले से गिरे 440 वोल्ट बिजली तार के संपर्क में आ गईं. पूरी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

जहानाबाद से अशोक कुमार की रिपोर्ट

विज्ञापन

Jahanabad News: जिले के परसबिगहा थाना क्षेत्र अंतर्गत मेघू बिगहा मठिया गांव में शुक्रवार की सुबह दर्दनाक हादसा हो गया. मॉर्निंग वॉक पर निकली एक महिला की जमीन पर गिरे 440 वोल्ट बिजली तार की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल व्याप्त है.

ट्रांसफार्मर के पास पहले से गिरा था गिरा

मृतका की पहचान मेघू बिगहा मठिया गांव निवासी फूलमंती देवी के रूप में की गई है. जानकारी के अनुसार, फूलमंती देवी रोज की तरह सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकली थीं. इसी दौरान गांव के पास स्थित ट्रांसफार्मर के समीप पहले से गिरे 440 वोल्ट बिजली तार के संपर्क में आ गईं. करंट लगते ही वह गंभीर रूप से झुलस गईं और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई.

कुछ देर बाद जब ग्रामीणों की नजर वहां पड़ी तो महिला जमीन पर पड़ी हुई थी. लोगों ने शोर मचाकर अन्य ग्रामीणों को बुलाया और परिजनों को सूचना दी, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में मातम पसर गया.

जर्जर तार बदलने की दो साल से कर रहे मांग

ग्रामीणों ने इस हादसे के लिए बिजली विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है. उनका कहना है कि गांव में जर्जर तारों को बदलने की मांग पिछले दो वर्षों से की जा रही थी. इस संबंध में कई बार विभागीय अधिकारियों को मौखिक और लिखित शिकायत भी दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई.

ट्रांसफार्मर के पास स्विच भी नहीं

ग्रामीणों ने यह भी बताया कि जिस ट्रांसफार्मर के पास यह घटना हुई, वहां स्विच की व्यवस्था भी नहीं है, जिससे आपात स्थिति में बिजली आपूर्ति तुरंत बंद नहीं की जा सकती.

सूचना मिलने पर परसबिगहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जहानाबाद भेज दिया. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

Also Read: मोबाइल गुम होते ही खाली हो गए बैंक अकाउंट, जहानाबाद में साइबर जालसाजों ने उड़ाए 1.70 लाख रुपये

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन