पथ निर्माण विभाग का भवन जर्जर, दहशत में रहते हैं कर्मी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Mar 2018 12:28 AM
जहानाबाद सदर : एक ओर सरकार द्वारा नये भवनों के निर्माण के लिए बड़े-बड़े भवनों का निर्माण कराया जा रहा है, ताकि लोगों को गुड गवर्नेंस का अहसास हो सके. वहीं दूसरी ओर जिला मुख्यालय में कई ऐसे भवन हैं, जहां कर्मी व पदाधिकारी दहशत के माहौल में काम करते हैं. ऊंटा सब्जी मंडी के […]
जहानाबाद सदर : एक ओर सरकार द्वारा नये भवनों के निर्माण के लिए बड़े-बड़े भवनों का निर्माण कराया जा रहा है, ताकि लोगों को गुड गवर्नेंस का अहसास हो सके. वहीं दूसरी ओर जिला मुख्यालय में कई ऐसे भवन हैं, जहां कर्मी व पदाधिकारी दहशत के माहौल में काम करते हैं. ऊंटा सब्जी मंडी के समीप स्थित पथ निर्माण विभाग का अवर पथ निर्माण कार्यालय काफी जर्जर हो चुका है. पथ निर्माण विभाग के अवसर कार्यालय का निर्माण 1980 में किया गया था. पांच कमरे के इस भवन की हालत काफी जर्जर है.
भवन में जगह-जगह पर दरार आ गयी है तथा छत का प्लास्टर कई जगह पर झड़ गया है. कर्मचारी व पदाधिकारी कार्यालय में बैठकर काम तो करते हैं, लेकिन उन्हें हमेशा इस बात का भय सताता रहता है कि कहीं भवन गिर न जाये. छत का प्लास्टर टूट-टूट कर गिरता रहता है. शौचालय की स्थिति काफी दयनीय है. कार्यालय में पेयजल के लिए चापाकल लगा है. सड़क किनारे बने इस कार्यालय में कभी पथ निर्माण विभाग का गोदाम भी हुआ करता था, लेकिन आज इसमें कार्यालय संचालित हो रहा है. यहां दो सहायक अभियंता बैठते हैं तथा क्वालिटी जांच का कार्यालय भी यहीं हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










