गोली मारकर बच्ची की हत्या उग्र लोगों ने आरोपित को पीटा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Mar 2018 3:34 AM
जहानाबाद : काको थाना क्षेत्र के भेलावर ओपी अंतर्गत हरहर-बसंतपुर गांव में गुरुवार की सुबह भाइयों के बीच जमीन को लेकर चले आ रहे विवाद में 11 वर्षीया एक बच्ची की गोली लगने से मौत हो गयी. हिंसक संघर्ष में दूसरे पक्ष का विकास उर्फ जेलर यादव (30 वर्ष) नामक युवक पिटाई से बुरी तरह […]
जहानाबाद : काको थाना क्षेत्र के भेलावर ओपी अंतर्गत हरहर-बसंतपुर गांव में गुरुवार की सुबह भाइयों के बीच जमीन को लेकर चले आ रहे विवाद में 11 वर्षीया एक बच्ची की गोली लगने से मौत हो गयी. हिंसक संघर्ष में दूसरे पक्ष का विकास उर्फ जेलर यादव (30 वर्ष) नामक युवक पिटाई से बुरी तरह घायल हो गया. सदर अस्पताल में इलाज के बाद उसे पीएमसीएच रेफर किया गया है. मृत बच्ची पूजा कुमारी , बबन यादव की पुत्री थी. घायल युवक विकास मृतक का चाचा है. इस संबंध में मृत बच्ची के पिता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. घटना के संबंध में बताया गया है कि एक पक्ष के बच्चू यादव और दूसरे पक्ष के बबन यादव के बीच विवाद चल रहा था. गांव में इनलोगों का पुश्तैनी मकान और जमीन है. बंटवारे के बाद मकान में लोग अलग-अलग रह रहे थे. परती जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद गहराया हुआ था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










