अस्ताचलगामी सूर्य को आज अर्घ देंगे श्रद्धालु
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Mar 2018 3:32 AM
छपरा/दिघवारा : चैती छठ व सूर्योपासना के चार दिवसीय अनुष्ठान के दूसरे दिन गुरुवार को खरना संपन्न हुआ और शुक्रवार को श्रद्धालु अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगे. इसके लिए जगह-जगह नदी घाटों ,तालाब व पोखरों को सजाया गया है. इससे पूर्व खरना को लेकर सुबह से ही व्रती महिलाओं को गंगा घाटों की ओर जाते […]
छपरा/दिघवारा : चैती छठ व सूर्योपासना के चार दिवसीय अनुष्ठान के दूसरे दिन गुरुवार को खरना संपन्न हुआ और शुक्रवार को श्रद्धालु अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगे. इसके लिए जगह-जगह नदी घाटों ,तालाब व पोखरों को सजाया गया है. इससे पूर्व खरना को लेकर सुबह से ही व्रती महिलाओं को गंगा घाटों की ओर जाते देखा गया, जहां महिलाओं ने आस्था की डुबकी लगायी और फिर घरों की ओर लौटकर पूजा घरों के अलावा अन्य जगहों पर विधिवत तरीके से लकड़ी के चूल्हे पर गुड़ का खीर व रोटी का प्रसाद तैयार किया. देर रात्रि खरना के पूजन के बाद व्रती महिलाओं ने पहले खुद प्रसाद ग्रहण किया, फिर घर के अन्य सदस्यों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. नगर व ग्रामीण इलाकों में छठ पूजा होने वाले घरों में परिजनों ने अपने दोस्तों व रिश्तेदारों के बीच भी प्रसाद का वितरण करवाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










