खलिहान में आग लगने से हजारों की संपत्ति राख

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Mar 2018 4:41 AM

विज्ञापन

घोसी जहानाबाद : घोसी के गुलगुलिया मखदुमपुर गांव में शुक्रवार के दिन एक खलीहान में आग लगने से हजारों की संपत्ति जलकर राख हो गयी. जानकारी के अनुसार गुलगुलिया मखदुमपुर गांव के अर्जुन ठाकुर ने अपने घर के समीप ही खलिहान लगाया था. वहां पर शुक्रवार को अचानक आग लगने से धान और नेवारी के […]

विज्ञापन

घोसी जहानाबाद : घोसी के गुलगुलिया मखदुमपुर गांव में शुक्रवार के दिन एक खलीहान में आग लगने से हजारों की संपत्ति जलकर राख हो गयी. जानकारी के अनुसार गुलगुलिया मखदुमपुर गांव के अर्जुन ठाकुर ने अपने घर के समीप ही खलिहान लगाया था. वहां पर शुक्रवार को अचानक आग लगने से धान और नेवारी के पूंज समेत एक झोंपड़ी जलकर राख हो गयी. आग की लपट इतनी तेज थी कि लोग जुटते, तब तक पूरा धान का पूंज समेत हजारों की संपत्ति जलकर राख हो गयी.

हालांकि गांववाले पंप सेट चालू कर आग पर काबू पाने में कामयाब रहे. नहीं तो और ज्यादा नुकसान हो सकती थी. सूचना पाकर स्थानीय मुखिया हेमंती देवी ने मौके पर पहुंच पीड़ित परिवार को सांत्वना दी तथा सीओ से मुआवजा से मांग का भरोसा दिलाया और हर संभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया. ताकि पीड़ित की मदद हो सकें. वहीं सूचना पाकर माले नेता कमलेश कुमार ने पउचित मुआवजा दिलाने की मांग की है.

घोसी के गुलगुलिया मखदुमपुर गांव की घटना
पंप सेट चालू कर पाया गया आग पर काबू
मुखिया ने की सीओ से मुआवजे की मांग
बैंकों में असामाजिक तत्वों
का अक्सर होता हैै जमावड़ा
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन