ट्रैक पर लटका हाईटेंशन तार का एंगल युवकों ने टी-शर्ट लहरा रुकवायी ट्रेन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Feb 2018 4:21 AM
विज्ञापन
युवकों की सूझ-बूझ से पीजी रेलखंड पर बड़ा हादसा टला जहानाबाद नगर : पटना-गया रेलखंड पर बुधवार को एक बड़ा हादसा टल गया. हुआ यह कि कनौदी के समीप अप लाइन पर हाईटेंशन वायर के लिए गाड़े गये पोल का एंगल टूटकर रेलवे ट्रैक की ओर लटका गया. इसी दौरान ट्रैक पर आ रही पटना-गया […]
विज्ञापन
युवकों की सूझ-बूझ से पीजी रेलखंड पर बड़ा हादसा टला
जहानाबाद नगर : पटना-गया रेलखंड पर बुधवार को एक बड़ा हादसा टल गया. हुआ यह कि कनौदी के समीप अप लाइन पर हाईटेंशन वायर के लिए गाड़े गये पोल का एंगल टूटकर रेलवे ट्रैक की ओर लटका गया. इसी दौरान ट्रैक पर आ रही पटना-गया पैसेंजर ट्रेन को देखकर कुछ युवकों ने टी-शर्ट उतार ली और रेलवे ट्रैक पर आकर लहराने लगे। ट्रेन के चालक की नजर युवकों पर पडी और उन्होंने खतरा भांपकर ट्रेन रोक ली, जिससे एक बडा रेल हादसा बच गया। रेलकर्मियों और यात्रियों की मानें तो अगर समय रहते ट्रेन नहीं रुकती तो बड़ा हादसा हो सकता था और कई यात्रियों की जान जा सकती थी.
कारण कि पोल और एंगल में करंट दौड रहा था. ट्रेन रुकते ही यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गयी. टूटे हुए एंगल के रिपेयर होने में दो घंटे लग गये. इसके बाद ही अप लाइन पर ट्रेनों का परिचालन शुरू हुआ. कनौदी गांव के समीप करीब चार बजे सवारी गाड़ी पहुंची थी, जिसे टूटे हुए एंगल की मरम्मती के बाद छह बजे के बाद वहां से खोला गया. पटना से गया जा रही 53213 अप सवारी गाड़ी बुधवार की शाम करीब चार बजे दुर्घटनाग्रस्त
होने से
ट्रैक पर लटका…
बाल-बाल बच गई, दरअसल जहानाबाद तथा कड़ौना के बीच कनौदी गांव के समीप अप लाइन पर हाईटेंशन वायर के लिए लगे पोल का एंगल टूटकर लटका हुआ था. तभी इस टूटे हुए एंगल पर वहां से गुजर रहे कुछ युवकों की नजर पड़ी. युवक कुछ समझ पाते तभी उन्हें पटना से जहानाबाद की ओर ट्रेन आती दिखी. युवकों ने आनन-फानन में अपनी टी-शर्ट उतारकर ट्रैक पर खड़ा होकर उसे हिलाने लगे. ट्रेन जब कुछ नजदीक आयी तो चालक की नजर युवकों पर पड़ी. चालक ने जब हाथ से इशारा किया कि युवकों पर उसकी नजर पड़ गयी है तो युवक ट्रैक से हट गये. हालांकि ट्रेन के रुकते-रुकते इंजन व एक बोगी टूटे हुए एंगल से आगे निकल गया. ट्रेन रुकते ही उस पर सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गयी. जब उन्हें पता चला कि हाईटेंशन वायर के लिए लगा एंगल टूटा हुआ था और उसमें करेंट दौड रहा था तो यात्री सहम गये. ट्रेन चालक ने इसकी जानकारी स्टेशन प्रबंधक को दी. घटना की जानकारी मिलते ही स्टेशन प्रबंधक के साथ जीआरपी तथा आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंच गये. वहीं रेलवे इंजीनियरिंग के कर्मी भी वहां पहुंचे तथा टूटे हुए एंगल की मरम्मती में जुट गये. करीब दो घंटे के प्रयास के बाद टूटे एंगल को ठीक किया गया.
स्थानीय युवकों की सूझ-बूझ से रुकी ट्रेन
जिले के गुड़ियारी पर गांव निवासी वार्ड पार्षद गणेश यादव का पुत्र प्रमोद अपने दो दोस्त शशि तथा नीरज के साथ अपने गांव से जहानाबाद आ रहा था. कनौदी गांव के समीप कुछ लड़के क्रिकेट खेल रहे थे जिसे ये भी देखने लगे. तभी इनकी नजर एंगल पर पड़ी. टूटी हुई एंगल को देख प्रमोद सोचने लगा कि अगर कोई ट्रेन आयेगी तो घटना हो सकती है. इसी बीच उसे कड़ौना की तरफ से ट्रेन का हॉर्न सुनायी दिया. इस पर प्रमोद अपना टी-शर्ट उतारकर ट्रैक पर लहराने लगा. इसमें उसके दोस्त भी उसका सहयोग करने लगे. इससे चालक ने ट्रेन रोक दी और बड़ा हादसा टल गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










