छात्र का िकया अपहरण भागकर बचायी जान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Feb 2018 6:33 AM
जहानाबाद : नगर थाना क्षेत्र के वभना मोहल्ले के निवासी बालेश्वर सिंह के 12 वर्षीय पुत्र और सातवीं क्लास का छात्र नवीन कुमार अपनी सूझ-बूझ और साहस से अपहृता के चंगुल से निकल भागा और गया जंक्शन से ट्रेन पर सवार होकर जहानाबाद लौटा. गुरुवार की रात करीब 10 बजे उक्त छात्र बदहवाश हालत में […]
जहानाबाद : नगर थाना क्षेत्र के वभना मोहल्ले के निवासी बालेश्वर सिंह के 12 वर्षीय पुत्र और सातवीं क्लास का छात्र नवीन कुमार अपनी सूझ-बूझ और साहस से अपहृता के चंगुल से निकल भागा और गया जंक्शन से ट्रेन पर सवार होकर जहानाबाद लौटा. गुरुवार की रात करीब 10 बजे उक्त छात्र बदहवाश हालत में था. वह लगातार रो रहा था. लोगों ने उसकी कहानी सुनी और सूचना उनके परिजनों को दी. रात में ही उनके पिता स्टेशन परिसर में आकर अपने पुत्र को घर ले गये. आपबीती सुनाते हुए उक्त छात्र ने बताया कि गुरुवार को वह अपने गांव वभना के समीप एक पीपल के पेड़ के नीचे से जा रहा था.
उसी वक्त एक व्यक्ति उसे जबरन उठा लिया और गमछा से मुंह बांध दिया. इसके बाद एक टेंपो पर बिठाकर उसे जहानाबाद लाया और गया स्टेशन के समीप एक सुनसान जगह पर बने एक घर में ले गया, जहां अपराधी को नींद लग गयी. इसका फायदा उसने उठाया और वहां से निकल भागा. गया स्टेशन पहुंचा और पटना जाने वाली ट्रेन के बारे में पूछकर वह गाड़ी में सवार होकर जहानाबाद आया. वह स्टेशन परिसर में रो रहा था. बताया जाता है कि या तो बेचने की नीयत से या फिर बाल मजदूरी कराने के उद्देश्य से उसे टेंपो चालक की मिली-भगत से अपराधी गया ले जाने में सफल हुआ था. लोगों का यह भी कहना था कि लोग यह भी बता रहे थे कि गया ले जाने के दौरान उक्त छात्र ने शोरगुल क्यों नहीं मचाया. बहरहाल अपने पुत्र को पाकर उसके पिता ने राहत की सांस ली. वे दिन भर अपने गायब बेटे की तलाश कर रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










