ट्रैफिक नियम का पालन नहीं कर रहे बाइकर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Feb 2018 5:38 AM
विज्ञापन
िचंताजनक l बिना हेलमेट पहने चला रहे बाइक, दुर्घटना को दे रहे आमंत्रण जहानाबाद सदर : वाहन चालकों द्वारा जिले में ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है. खासकर बाइक चालकों द्वारा बाइक चालक ट्रैफिक नियमों काे ठेंगा दिखाकर बिना हेलमेट के ही बाइक चला रहे हैं. कुछ बाइक चालकों को छोड़ दिया […]
विज्ञापन
िचंताजनक l बिना हेलमेट पहने चला रहे बाइक, दुर्घटना को दे रहे आमंत्रण
जहानाबाद सदर : वाहन चालकों द्वारा जिले में ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है. खासकर बाइक चालकों द्वारा बाइक चालक ट्रैफिक नियमों काे ठेंगा दिखाकर बिना हेलमेट के ही बाइक चला रहे हैं. कुछ बाइक चालकों को छोड़ दिया जाये तो अधिकतर बाइक चालक बिना हेलमेट के ही बाइक चलाते हैं. वहीं, बिना हेलमेट के बाइक चलाना हादसा को आमंत्रण देना है, फिर भी बाइक चालक मनमाने तरीके से बाइक की सवारी कर रहे हैं.
तेज गति से चलाते हैं बाइक: सड़कों पर अधिकतर युवक तेज गति से बाइक चला रहे हैं. वह भी बिना हेलमेट लगाये. यही नहीं युवकों में बाइक चलाने के नये तरीकों का भी इजाफा हो गया है. कई युवक लहरिया कट बाइक चलाना शान की बात समझते हैं. ऐसे युवक अपने साथी को बाइक पर बैठाकर बिना हेलमेट लगाये सड़क पर लहरियाकट बाइक चलाते हुए नजर आते रहते हैं.
हर रोज हो रहीं दुर्घटनाएं
जिले में इन दिनों अक्सर सड़क घटनाएं घटित हो रही हैं. सड़क दुर्घटना की घटनाओं में अधिकतर घटनाएं मोटरसाइकिल से ही घटित हो रही हैं. हेलमेट नहीं पहनने की वजह से बड़ी दुर्घटनाएं भी घटित हो जाती हैं. इसके बाद भी बाइक चालक हेलमेट का प्रयोग नहीं कर पा रहे हैं.
मनमाने तरीके से कर रहे हैं बाइकों का परिचालन
जागरूकता अभियान भी बेअसर
परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा सप्ताह में सावधानीपूर्वक वाहन चलाने के लिए जिले में जागरूकता अभियान भी चलाया गया है. जागरूकता अभियान में नुक्कड़-नाटक के माध्यम से कैसे वाहन चलाएं, बिना हेलमेट पहने बाइक न चलाएं समेत सावधानीपूर्वक वाहन चलाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया है लेकिन परिवहन विभाग द्वारा चलाये गये इस अभियान का भी असर नहीं दिख रहा है.
क्या कहते हैं पदाधिकारी
बिना हेलमेट पहने बाइक चलाना नियम के विरुद्ध है. इसके खिलाफ परिवहन विभाग एवं पुलिस द्वारा समय-समय पर जांच की जाती है. पकड़े जाने पर जुर्माना वसूली की कार्रवाई भी की जाती है.
धीरेंद्र कुमार, डीटीओ, जहानाबाद.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










