मिटेंगी कुरीतियां, दूर होगी गरीबी, आयेगी खुशहाली
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Jan 2018 4:09 AM
विज्ञापन
दमदा गाड़ी लागी बेटिया के मार देलकई… संगीत से बंधा शमां रतनी/मखदुमपुर : बाल विवाह व दहेज उन्मूलन को लेकर आगामी 21 जनवरी को बनायी जाने वाली मानव शृंखला को सफल बनाने को लेकर मंगलवार को झुनाठी पंचायत सरकार भवन में जिलाधिकारी आलोक रंजन घोष, एसपी मनीष कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर […]
विज्ञापन
दमदा गाड़ी लागी बेटिया के मार देलकई… संगीत से बंधा शमां
रतनी/मखदुमपुर : बाल विवाह व दहेज उन्मूलन को लेकर आगामी 21 जनवरी को बनायी जाने वाली मानव शृंखला को सफल बनाने को लेकर मंगलवार को झुनाठी पंचायत सरकार भवन में जिलाधिकारी आलोक रंजन घोष, एसपी मनीष कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर बैठक का की. डीएम ने कहा कि बाल विवाह व दहेज लेना कानूनन अपराध है. आप लोगों के सहयोग से ही बाल विवाह व दहेज प्रथा बंद हो सकता है. पहले के लोग कहते थे कि बेटी विहअली कुआं उड़हली. डीएम का कहना था कि पहले के लोग कहते थे कि बच्ची की शादी हो जाती थी तो लोग चैन का नींद सोते थे. अब वह युग गया. अब की बेटियां लोगों से कंधे से कंधा मिलाकर चलती हैं. इसलिए अपनी-अपनी बच्चियों की शादी 18 वर्ष में और बच्चों की शादी 21 वर्ष के बाद ही करें.
डीएम ने लोगों से अपील की कि 21 जनवरी को मानव शृंखला में हाथ से हाथ जोड़कर नहीं कंधों से कंधा मिलाकर चलेंगे. आप लोग सहयोग करें और दहेज व बाल विवाह जैसी कुप्रथा को जड़ से मिटाएं. उन्होंने कहा कि शराबबंदी के समय मानव शृंखला में अरवल के जिलाधिकारी थे. मुझ याद है कि रतनी प्रखंड के लोग सरैया गांव के समीप तक मानव शृंखला में बढ़ चढ़कर भाग लिया था. इस बार जहानाबाद का जिलाधिकारी मैं हूं. इसलिए आप लोग कंधों से कंधा मिलाकर मानव शृंखला में भाग लें. वहीं एसपी ने कहा कि जब तक समाज में सुधार नहीं होगा तब तक दहेज प्रथा और बाल विवाह नहीं बंद होगा. ऐसे तो बाल विवाह और दहेज प्रथा कानूनन अपराध है. दहेज लेने वाले लोगों के शादी में जाना भी अपराध है. ऐसे लोगों के शादी समारोह में नहीं जाएं. इस मौके पर कलाकारों द्वारा कई प्रकार का गीत भी प्रस्तुत की गयी. कलाकार विश्वजीत, अवनिश कुमार, सुजीत कुमार, मिथिलेश सिंह, मनोज कुमार ने गीत प्रस्तुत किया. दमदा गाड़ी लागी बेटिया के मार देलकई… जैसे गीत प्रस्तुत किया किया गया. गीत-संगीत के दौरान उपस्थित लोगों ने ताली बजाकर गीत का आनंद लिया. इस मौके पर डीडीसी, एसडीएम, जिला पार्षद अध्यक्षा आभा रानी, प्रखंड प्रमुख धर्मशीला सिन्हा, मुखिया जीरन देवी, राजीव रंजन, अजय शर्मा, प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ द्वारिका प्रसाद, सीडीपीओ कुमारी उर्वशी समेत कई लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










