ePaper

गिद्धौर लॉर्ड मिंटो टावर के निकट सड़क पर जलजमाव, राहगीर परेशान

Updated at : 27 Aug 2024 9:43 PM (IST)
विज्ञापन
गिद्धौर  लॉर्ड मिंटो टावर के निकट सड़क पर जलजमाव, राहगीर परेशान

प्रखंड मुख्यालय स्थित लॉर्ड मिंटो टावर चौक पर जल जमाव हो जाने से मंगलवार को दिनभर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा.

विज्ञापन

गिद्धौर. प्रखंड मुख्यालय स्थित लॉर्ड मिंटो टावर चौक पर जल जमाव हो जाने से मंगलवार को दिनभर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा. स्थानीय लोगों ने बताया कि हल्की बारिश होने पर ही इस स्थान पर जल जमाव हो जाता है और काफी परेशानी होती है लेकिन इसे लेकर अबतक कोई ठोस पहल नहीं किया जा सका है. इसी चौक से होकर नित्य सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन का परिचालन होता है, पानी जमाव रहने से आवागमन में परेशानी होने के साथ-साथ स्थानीय दुकानदारों को भी नुकसान उठाना पड़ता है. दुकानदारों ने बताया कि यहां पानी निकासी को लेकर कोई साधन नही है इस कारण से ही यह स्थिति उत्पन्न हो जाता है. लोगों ने इस समस्या से निदान दिलाने को लेकर जिला प्रशासन से मांग की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन