सड़क दुर्घटना में सात लोग घायल
Author Pankaj kumar singh
Updated:
विज्ञापन

गिद्धौर मौरा भाया मांगोबदर बाइपास मार्ग पर गुरुवार को सड़क दुर्घटना में सात लोग घायल हो गए
विज्ञापन
गिद्धौर.
गिद्धौर मौरा भाया मांगोबदर बाइपास मार्ग पर गुरुवार को सड़क दुर्घटना में सात लोग घायल हो गए. जानकारी के अनुसार, गिद्धौर दुर्गा मंदिर के उलाय नदी स्थित पुल के समीप मौरा गांव की ओर से आ रही एक यात्री टेंपो वाहन दूसरे मालवाहक मिनी ट्रक से टकरा गयी, जिससे टेंपो वाहन सड़क किनारे पलट गया. वहीं इस हादसे के दौरान एक बाइक सवार भी इसके चपेट में आ गया, हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया, घटना के बाद टेंपो में सवार यात्रियों की आवाज सुनकर स्थानीय लोग घटनास्थल पर मदद के लिये पहुंचे. वहीं घटना के तुरंत बाद घटना स्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने सभी घायलों को टेंपो से बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार के लिए दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां अस्पताल में मौजूद चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा घायलों का इलाज जारी है, वहीं चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद मरीजों के स्थिति की निगरानी रखी जा रही है. इस सड़क दुर्घटना में घायल हुए यात्रियों की पहचान मौरा निवासी सुलेखा देवी, गैरमजरूआ निवासी गौरी मांझी, आकाश कुमार, बचीया देवी, ट्विंकल सिंह, नरेश झा, रुबी देवी के रूप में है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By पंकज कुमार सिंह
पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










