यक्षराज पहाड़ी के जंगल में लहूलुहान मिला लापता छात्र

Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 11 Jun 2026 6:37 PM

विज्ञापन

नगर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या तीन स्थित सोहजना मुहल्ला निवासी एक छात्र, जो मंगलवार की सुबह से लापता था, बुधवार देर शाम यक्षराज पहाड़ी क्षेत्र के जंगल से गंभीर रूप से घायल अवस्था में बरामद हुआ

विज्ञापन

गंभीर हालत में सदर अस्पताल रेफर, जांच में जुटी पुलिस

झाझा.

नगर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या तीन स्थित सोहजना मुहल्ला निवासी एक छात्र, जो मंगलवार की सुबह से लापता था, बुधवार देर शाम यक्षराज पहाड़ी क्षेत्र के जंगल से गंभीर रूप से घायल अवस्था में बरामद हुआ. युवक के शरीर पर बेरहमी से मारपीट किये जाने के गहरे निशान पाए गए हैं. उसकी पहचान बीए पार्ट-3 के छात्र सरून कुमार के रूप में हुई है.जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों व परिजनों की मदद से घायल छात्र को तत्काल रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया. उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. घायल युवक के भाई ललन कुमार यादव ने बताया कि सरून मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे घर से निकला था. देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की. अनहोनी की आशंका को देखते हुए इसकी सूचना नगर थाना को भी दी गयी. पुलिस द्वारा मोबाइल ट्रेस करने पर उसकी अंतिम लोकेशन पटना के राजेंद्र नगर क्षेत्र में मिली थी. परिजन वहां पहुंचे और तलाश शुरू की, लेकिन तब तक मोबाइल स्विच ऑफ हो चुका था.

पेट, पैर समेत शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें

परिजन लगातार उसकी खोज में जुटे थे. इसी बीच बुधवार रात करीब नौ बजे सूचना मिली कि यक्षराज स्थान के समीप जंगल की ओर से एक युवक गंभीर हालत में रेंगते हुए बाहर आ रहा है. सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उसे जख्मी हालत में अस्पताल पहुंचाया. रेफरल अस्पताल के चिकित्सक डॉ. नौशाद ने बताया कि युवक के पेट, पैर समेत शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें हैं. अत्यधिक चोट लगने के कारण उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई थी. प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. इधर, प्रभारी थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि घायल युवक की स्थिति में सुधार होने पर उससे पूछताछ की जाएगी. मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है तथा आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन