पिकअप-बाइक की टक्कर में दो छात्र घायल

मलयपुर बाजार के समीप शुक्रवार को पिकअप की ठोकर से बाइक सवार दो छात्र घायल हो गये. स्थानीय लोगों की सहायता से घायल छात्र को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया.
जमुई. मलयपुर बाजार के समीप शुक्रवार को पिकअप की ठोकर से बाइक सवार दो छात्र घायल हो गये. स्थानीय लोगों की सहायता से घायल छात्र को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. घायल सदर थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव निवासी करण कुमार तथा प्रदीप ठाकुर है. घायल करण व प्रदीप ने बताया कि हम-दोनों बाइक से परीक्षा देने बरहट प्रखंड क्षेत्र के सुदामापुर स्थित कॉलेज जा रहे थे. इसी दौरान मलयपुर बाजार के समीप एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर ठोकर मार दी. जिससे हम दोनों घायल हो गये. हालांकि घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा उक्त पिकअप वाहन को पकड़ लिया और मलयपुर थाना की पुलिस के हवाले कर दिया. सदर अस्पताल में इलाज के बाद चिकित्सक ने घायल छात्र की स्थिति खतरे से बाहर बताया है.
बाइक की ठोकर से वृद्ध घायल
जमुई. लक्ष्मीपुर प्रखंड क्षेत्र के करमटांड गांव के समीप तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर साईकिल सवार एक वृद्ध को टक्कर मार दिया. इस दुर्घटना में साइकिल सवार वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों की सहायता से घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. घायल लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के अमरवा गांव निवासी 60 वर्षीय मुन्ना साव है. परिजन द्वारा बताया गया कि मुन्ना साव साईकिल से पवना गांव गया था जहां से घर लौटने के दौरान करमटांड गांव के समीप एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पीछे से टक्कर मार दिया. जिससे वृद्ध घायल हो गया. दुघर्टना के बाद बाइक सवार बाइक लेकर फरार हो गया. इधर सदर अस्पताल में इलाज के बाद चिकित्सक ने घायल वृद्ध की स्थिति खतरे से बाहर बताया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




