ePaper

सात स्वास्थ्य प्रबंधकों का किया स्थानांतरण

Updated at : 04 Aug 2024 9:50 PM (IST)
विज्ञापन
सात स्वास्थ्य प्रबंधकों का किया स्थानांतरण

जिला स्वास्थ्य समिति ने जारी किया आदेश पत्र

विज्ञापन

जमुई. जिले में बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त करने को लेकर जिला स्वास्थ्य समिति की ओर से जिलाधिकारी राकेश कुमार के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न प्रखंड में प्रतिनियुक्ति सात प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक का स्थानांतरण किया गया है. इसे लेकर जिला स्वास्थ्य समिति की ओर से आदेश पत्र जारी किया गया है. इसमें बताया गया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमुई में पदस्थापित प्रियंका राव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गिद्धौर भेजा गया है. जबकि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैरा में पदस्थापित गिरीश कुमार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनो, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गिद्धौर में पदस्थापित श्रीमती प्रियदर्शिनी कुमारी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैरा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनो में पदस्थापित जूही अलका को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरहट, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरहट में पदस्थापित महेंद्र प्रसाद को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चकाई, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चकाई में पदस्थापित रमेश कुमार पांडेय को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमुई, रेफरल अस्पताल चकाई में पदस्थापित उपेंद्र कुमार चौधरी को रेफरल अस्पताल लक्ष्मीपुर स्थानांतरित किया गया है. जिला स्वास्थ्य समिति के पत्र में संबंधित प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा स्थानांतरित स्वास्थ्य प्रबंधक का प्रभार अंतरण कराकर नव पदस्थापित स्वास्थ्य केंद्र में योगदान देने के लिए एक सप्ताह के अंदर विरमित करने की बात कही गयी है. बताया गया है कि ऐसा नहीं करने पर आगामी 8 अगस्त से स्वत: विरमित समझा जायेगा. इसके साथ ही स्थानांतरित स्वास्थ्य प्रबंधक का अगस्त 2024 के मानदेय का भुगतान नव पदस्थापित कार्यालय में उपस्थिति के आधार पर किये जाने का निर्देश दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन