मुंबई मेल से गिरकर 17 वर्षीय किशोर की मौत

Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 12 Jun 2026 5:38 PM

विज्ञापन

मुंबई से घर लौट रहे एक 17 वर्षीय किशोर की ट्रेन से गिरने के कारण मौत हो गयी. मृतक की पहचान झारखंड राज्य के देवघर जिले के बुड़ई थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी मो मकसूद अंसारी के पुत्र इबरार आलम (17 वर्ष) के रूप में हुई है.

विज्ञापन

मधुपुर उतरना था, पहुंच गया अस्पताल जमुई. मुंबई से घर लौट रहे एक 17 वर्षीय किशोर की ट्रेन से गिरने के कारण मौत हो गयी. मृतक की पहचान झारखंड राज्य के देवघर जिले के बुड़ई थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी मो मकसूद अंसारी के पुत्र इबरार आलम (17 वर्ष) के रूप में हुई है. परिजनों ने बताया कि इबरार मुंबई में रहकर मजदूरी का कार्य करता था. वह मुंबई मेल से अपने घर लौट रहा था और उसे मधुपुर स्टेशन पर उतरना था. इसी दौरान झाझा के समीप किसी कारणवश वह चलती ट्रेन से नीचे गिर गया, इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. परिजनों के अनुसार, घटना की रात तक उनकी इबरार से मोबाइल फोन पर बातचीत हुई थी. इसके बाद उसका फोन बंद आने लगा. सुबह जब परिजनों ने दोबारा संपर्क करने का प्रयास किया, तो स्थानीय लोगों के माध्यम से जानकारी मिली कि झाझा के पास रेलवे पटरी किनारे एक युवक घायल अवस्था में पड़ा हुआ है. स्थानीय लोगों द्वारा 112 नंबर की पुलिस को सूचना दी गयी. 112 नंबर की पुलिस द्वारा युवक को इलाज के लिए झाझा अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सक द्वारा युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. सदर अस्पताल में जांच के बाद चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया. युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है. बताया जाता है कि इबरार परिवार के भरण-पोषण में सहयोग करने के लिए कम उम्र में ही मुंबई जाकर मजदूरी करता था. उसकी असामयिक मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है. फिलहाल घटना की सूचना मिलने के बाद संबंधित स्तर पर आगे की कार्रवाई की जा रही है. घटना के कारणों की स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पा रही है. परिजन के अनुसार मृतक युवक का तीन बैग भी ट्रेन से गायब है.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन