शिक्षक किसलय प्रसाद को मिला राजकीय शिक्षक पुरस्कार, खुशी
पटना में शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी से सम्मानित राजकीय शिक्षक पुरस्कार के साथ प्रधानाध्यापक किसलय प्रसाद. | Prabhat Khabar Network
पटना में आयोजित समारोह में चकाई के प्रधानाध्यापक किसलय प्रसाद को शिक्षा मंत्री ने राजकीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया। क्षेत्र में खुशी की लहर है।
सरौन (जमुई). शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को पटना में आयोजित समारोह में चकाई के पीएमश्री प्लस टू उच्च विद्यालय नावाडीह सिलफरी के प्रभारी प्रधानाध्यापक किसलय प्रसाद को राजकीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया. बिहार के शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी ने उन्हें राजकीय शिक्षक पुरस्कार एवं सम्मान पत्र प्रदान किया.
आपके शहर में
शिक्षा के क्षेत्र में दिया विशिष्ट योगदान
शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान और विद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियों को बेहतर बनाने के प्रयासों के लिए उन्हें यह सम्मान दिया गया. सम्मान प्राप्त करने पर विद्यालय परिवार और क्षेत्र के शिक्षकों में खुशी है. किसलय प्रसाद ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए गौरव के साथ जिम्मेदारी भी है. उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने और उनके सर्वांगीण विकास के लिए आगे भी पूरी निष्ठा से कार्य करते रहेंगे.
छात्रों और लोगों ने दी बधाई
राजकीय शिक्षक सम्मान मिलने पर विद्यालय के शिक्षकों, विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों ने उन्हें बधाई दी. लोगों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा के लिए किए जा रहे प्रयासों को राज्य स्तर पर सम्मान मिलना चकाई के लिए गौरव की बात है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए