ePaper

ताला तोड़कर विद्यालय के सामानों की चोरी

Updated at : 26 May 2024 9:59 PM (IST)
विज्ञापन
ताला तोड़कर विद्यालय के सामानों की चोरी

प्राथमिक विद्यालय चांचो का मामला

विज्ञापन

खैरा. प्रखंड क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय चांचो में शनिवार रात ताला तोड़कर चोरी की गयी. विद्यालय प्रधान मनोज कुमार ने बताया कि मैं विद्यालय पहुंचा तो विद्यालय कार्यालय के गेट का ताला टूटा हुआ था व गोदरेज भी टूटा हुआ था. सामान इधर-उधर बिखरे पड़े थे. मनोज कुमार ने बताया कि विद्यालय से मोटर, स्टार्टर, पंखा, मध्याह्न भोजन का बर्तन और कई कागजात गायब हैं. उन्होंने संदेह व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय बंद होने के बाद देर रात तक नशेड़ियों का विद्यालय परिसर में जमावड़ा लगा रहता है, संदेह है कि इस घटना को उन लोगों ने ही अंजाम दिया होगा. घटना की सूचना पाकर खैरा थाना के पुलिस पदाधिकारी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. विद्यालय के मोटर की चोरी हो जाने के कारण विद्यालय में पेयजल की व्यवस्था खत्म हो गयी है. साथ ही मध्याह्न भोजन का बर्तन चोरी हो जाने के कारण एमडीएम प्रभावित हो रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन