Jamui Village Theft: बेलाटांड़ में चोरों का तांडव, दो घर और एक गुमटी को बनाया निशाना, लाखों की संपत्ति लेकर फरार
खुला बक्सा जिसमें रखे जेवरात व नगदी की हुई चोरी
सोनो ( जमुई) से विनय कुमार मिश्र की रिपोर्ट Jamui Village Theft:बिजली नहीं के कारण परिवार के सभी सदस्य छत पर सो रहे थे. इसी दौरान चोरों ने अर्धनिर्मित मकान के कमरे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और बक्से में रखे जेवरात तथा करीब 22 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए. सुबह जब परिवार […]
सोनो ( जमुई) से विनय कुमार मिश्र की रिपोर्ट
Jamui Village Theft:बिजली नहीं के कारण परिवार के सभी सदस्य छत पर सो रहे थे. इसी दौरान चोरों ने अर्धनिर्मित मकान के कमरे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और बक्से में रखे जेवरात तथा करीब 22 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए. सुबह जब परिवार नीचे आया तो घर का सामान बिखरा पड़ा मिला.
दूसरे घर में भी चोरों ने उड़ाए जेवर और नकदी
चोरों ने गांव के ही नरेश यादव के घर को भी निशाना बनाया. यहां भी परिवार के लोग गर्मी के कारण छत पर सो रहे थे. चोरों ने ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया और बक्से में रखे जेवरात के साथ लगभग 27 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए.
गुमटी से भी सामान ले गए चोर
बेलाटांड़ निवासी चेतन यादव की गुमटी दुकान में भी चोरी की घटना हुई. चोर दुकान में रखे हजारों रुपये मूल्य के विभिन्न सामान और करीब 5 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए. एक ही रात में तीन स्थानों पर हुई चोरी ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है.
लगातार हो रही घटनाओं से दहशत में ग्रामीण
ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. पिछले एक सप्ताह के दौरान आधा दर्जन से अधिक घरों में चोरी हो चुकी है. इसके बावजूद किसी भी मामले का खुलासा नहीं हो सका है. लोगों का आरोप है कि रात में पर्याप्त पुलिस गश्ती नहीं होने के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हैं.
पुलिस से बढ़ी रात्रि गश्ती की मांग
घटना के बाद ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्ती बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है. लोगों का कहना है कि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो क्षेत्र में असुरक्षा की भावना और बढ़ सकती है.
ALSO READ: श्रम विभाग के शिविर में श्रम कार्ड बनाने के नाम पर पैसे मांगने का आरोप, डिडीसी ने दिए जांच के आदेश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










