ePaper

बिहार की श्रेयसी सिंह विधायक हैं, पर नहीं छोड़ी शूटिंग, अब पेरिस ओलंपिक में टारगेट पर गोल्ड, शॉटगन ट्रैप में लगाएंगी निशाना

Updated at : 26 Jul 2024 10:30 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार की श्रेयसी सिंह विधायक हैं, पर नहीं छोड़ी शूटिंग, अब पेरिस ओलंपिक में टारगेट पर गोल्ड, शॉटगन ट्रैप में लगाएंगी निशाना

अब पेरिस ओलंपिक में टारगेट पर गोल्ड, शॉटगन ट्रैप में लगाएंगी निशाना

विज्ञापन

प्रतिनिधि, जमुई. पेरिस में शुरू हुए ओलंपिक गेम में बिहार की बेटी और जमुई विधायक श्रेयसी सिंह भी शामिल हो रही हैं. अर्जुन अवार्ड से सम्मानित व कॉमनवेल्थ गेम में गोल्ड मेडल जीतने वाली श्रेयसी सिंह देश के लिए पेरिस ओलंपिक में निशाना लगायेंगी. श्रेयसी सिंह का चयन शूटिंग के शॉटगन ट्रैप इवेंट के लिए हुआ है जो 30 और 31 जुलाई को होनी है. श्रेयसी सिंह ओलंपिक गेम में जगह बनाने वाली पहली बिहार की खिलाड़ी हैं. बताया यह भी जा रहा है कि श्रेयसी पहली ऐसी जन प्रतिनिधि भी हैं जो ओलंपिक के लिए भारत की टीम में शामिल हुई हैं. 11 अगस्त तक चलने वाले ओलंपिक में जगह बनाने वाली श्रेयसी सिंह वर्ष 2020 विधानसभा चुनाव में जमुई से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ विधायक बनीं. जमुई जिले के गिद्धौर की रहने वाली श्रेयसी सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व दिग्विजय सिंह और बांका के पूर्व सांसद पुतुल कुमारी की बेटी हैं. राजनीति में आने के बाद भी इनका खेल जीवन लगातार आगे बढ़ रहा है, राजनीति के साथ-साथ निशानेबाजी में भी बिहार की यह बेटी अपनी पहचान बनायी हैं. श्रेयसी सिंह भारत की तरफ से खेलते हुए वर्ष 2018 में कॉमनवेल्थ गेम में निशानेबाजी लगाते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया था, इसके पूर्व 2014 में ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स में भी श्रेयसी सिंह ने डबल ट्रैप में सिल्वर मेडल हासिल किया था. वर्ष 2014 में ही एशियन गेम्स में श्रेयसी ने शूटिंग चैंपियनशिप के डबल ट्रैप टीम में ब्रोंज मेडल अपने नाम किया था, इसके अलावा 2010 के कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीती थी. 2018 में राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने के बाद इसी साल श्रेयसी सिंह को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन