पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Updated:
विज्ञापन

साइकिल यात्रा एक विचार द्वारा अपने रविवारीय यात्रा के तहत रविवार को पर्यावरण संरक्षण व सामाजिक जागरूकता का संदेश देते हुए मुख्यालय स्थित श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम से निकलकर जिले के गिद्धौर प्रखंड के कोल्हुआ गांव स्थित जीके जीनियस पब्लिक स्कूल परिसर पहुंची

विज्ञापन

जमुई. साइकिल यात्रा एक विचार द्वारा अपने रविवारीय यात्रा के तहत रविवार को पर्यावरण संरक्षण व सामाजिक जागरूकता का संदेश देते हुए मुख्यालय स्थित श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम से निकलकर जिले के गिद्धौर प्रखंड के कोल्हुआ गांव स्थित जीके जीनियस पब्लिक स्कूल परिसर पहुंची, जहां स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ पौधरोपण किया. इस दौरान सक्रिय सदस्य लड्डू मिश्रा के बड़े पिता स्व योगेश मिश्र की पुण्य स्मृति में विद्यालय परिसर में पौधरोपण कर हरित श्रद्धांजलि अर्पित की. मौके पर लड्डू मिश्रा ने कहा कि इस तरह के आयोजन से नई पीढ़ी में अपने पूर्वजों के प्रति आदर, संस्कार और जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है. उन्होंने कहा कि प्रकृति की सेवा ही सच्ची श्रद्धांजलि है और हर व्यक्ति को पौधरोपण कर उसके संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए. विद्यालय के प्राचार्य सोनू कुमार मिश्रा ने एक पौधा, एक छात्र संकल्प के तहत बच्चों को पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बनने के लिए प्रेरित किया. मौके पर सुशांत साईं सुंदरम, विद्यालय कर्मी धीरज कुमार, विवेक कुमार साव, विकास कुमार साव सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन