वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा अभिषेक शर्मा का रिकॉर्ड, IPL के एक सीजन में ऐसा करने वाले पहले भारतीय

Updated:
विज्ञापन
वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाए

आउट होने के बाद पवेलियन लौटते वैभव सूर्यवंशी (फोटो-सोशल मीडिया)

वैभव सूर्यवंशी ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया. वो आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. वैभव सूर्यवंशी ने अभिषेक शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा.

विज्ञापन

Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 का 62वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा है. इस मुकाबले में 15 वर्षीय धाकड़ बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिया. वो आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं.

वैभव सूर्यवंशी ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 21 गेंदों में 46 रनों की पारी खेली. इस दौरान वैभव ने 3 छक्के लगाए. इन तीन छक्कों के सहारे वैभव ने अभिषेक शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ दिया. अभिषेक शर्मा ने 2024 में 42 छक्के लगाए थे. वैभव ने तीन छक्कों के साथ अब 12 मैचों में 43 छक्के पर पहुंच गए हैं. इसके साथ ही वो अब एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं.

IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची में सूर्यवंशी और अभिषेक के बाद श्रेयस अय्यर का नाम आता है। पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने 2025 में 17 मैचों में 39 छक्के लगाए थे.

IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज

खिलाड़ीटीममैचछक्केसाल
वैभव सूर्यवंशीराजस्थान रॉयल्स12*43*2026
अभिषेक शर्मासनराइजर्स हैदराबाद16422024
श्रेयस अय्यरपंजाब किंग्स17392025
विराट कोहलीरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु16382016
विराट कोहलीरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु15382024
सूर्यकुमार यादवमुंबई इंडियंस16382025
ऋषभ पंतदिल्ली कैपिटल्स14372018
अभिषेक शर्मासनराइजर्स हैदराबाद12372026
शिवम दुबेचेन्नई सुपर किंग्स16352023

एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्का लगाने का रिकॉर्ड गेल के नाम

IPL के किसी एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है. 2012 में गेल ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए 15 मैचों में 59 छक्के लगाए थे. अब तक सिर्फ दो बल्लेबाजों ने आईपीएल के एक सीजन में 50 या उससे ज्यादा छक्के लगाए हैं और यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या वैभव इस साल इस खास क्लब में शामिल हो पाते हैं.

यह भी पढ़ें: कोहली का विराट रिकॉर्ड, T20 क्रिकेट में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने

विज्ञापन
Ujjawal Sinha

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola