जमुई में “रंगबाज नगर” बना चर्चा का विषय, दबंगों ने मोहल्ले के बाहर लगा दिया बोर्ड

Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 17 May 2026 7:08 PM

विज्ञापन

नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत बिठलपुर मोहल्ला इन दिनों अचानक चर्चा का केंद्र बन गया है.

विज्ञापन

जमुई. नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत बिठलपुर मोहल्ला इन दिनों अचानक चर्चा का केंद्र बन गया है. वजह है सड़क किनारे लगाया गया एक ऐसा बोर्ड, जिस पर बड़े अक्षरों में “रंगबाज नगर बिठलपुर” लिखा हुआ है. अब यह बोर्ड इलाके में चर्चा का विषय बनने के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है. स्थानीय लोगों के अनुसार, बिठलपुर मोहल्ला का आधिकारिक नाम वर्षों से यही रहा है, लेकिन हाल के दिनों में कुछ दबंग प्रवृत्ति के लोगों द्वारा मोहल्ले के बाहर यह नया बोर्ड लगा दिया गया. बोर्ड पर “रंगबाज नगर” लिखे जाने के बाद लोग हैरानी जता रहे हैं कि आखिर किसी मोहल्ले का ऐसा नाम किस आधार पर रख दिया गया. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में सड़क किनारे लगा बोर्ड साफ दिखाई दे रहा है. वीडियो सामने आने के बाद लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कई लोग इसे कानून व्यवस्था और प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़ा करने वाला मामला बता रहे हैं, जबकि कुछ लोग इसे युवाओं की मनमानी और दबंगई से जोड़कर देख रहे हैं. स्थानीय नागरिकों का कहना है कि किसी भी मोहल्ले, चौक या सड़क का नामकरण प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत किया जाता है. ऐसे में बिना अनुमति इस तरह का बोर्ड लगाना कई सवाल खड़े करता है. लोगों ने प्रशासन से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है. हालांकि, अब तक नगर परिषद या जिला प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद मामला तेजी से लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन