घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी, सोना-चांदी के जेवर व नकदी लेकर चोर फरार

Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 17 May 2026 6:27 PM

विज्ञापन

चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र की ठाढ़ी पंचायत अंतर्गत विशोदह गांव में बीते शनिवार की रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की संपत्ति की चोरी कर ली.

विज्ञापन

छत पर सो रहा था परिवार, सुबह टूटा मिला ताला; पुलिस जांच में जुटी चकाई. चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र की ठाढ़ी पंचायत अंतर्गत विशोदह गांव में बीते शनिवार की रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की संपत्ति की चोरी कर ली. चोर घर का ताला तोड़कर सोना-चांदी के जेवर, नकदी व अन्य सामान लेकर फरार हो गये. मामले को लेकर पीड़ित गृहस्वामी ने थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. जानकारी के अनुसार, विशोदह निवासी पिंटू कुमार यादव शनिवार रात अपने परिवार के साथ घर की छत पर सोये हुए थे. रविवार सुबह जब वे नीचे उतरे तो घर का ताला टूटा हुआ मिला. घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था व गोदरेज का लॉक भी टूटा हुआ था. पीड़ित ने आवेदन में बताया है कि चोर 100 ग्राम चांदी का चेन, करीब सात भर सोने के जेवर, तीन भर चांदी के आभूषण, 15 हजार रुपये नकद सहित घर में रखे कुछ बर्तन भी चुरा ले गये. चोरी की घटना से परिवार के लोग सदमे में हैं. पीड़ित ने थानाध्यक्ष से घटना की जांच कर चोरों की गिरफ्तारी, चोरी गयी संपत्ति की बरामदगी व दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है. इधर, चंद्रमंडीह थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है. पुलिस टीम को मौके पर भेजकर जांच शुरू कर दी गयी है. आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा मामले की छानबीन की जा रही है.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन