सिमुलतला स्टेशन का पुराना फुट ओवरब्रिज हटाया गया, तकनीकी टीम ने क्रेन से किया कार्य

Updated:
विज्ञापन

आसनसोल रेल मंडल के अंतिम छोर पर स्थित सिमुलतला रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुराने फुट ओवरब्रिज को रविवार को पूरी तरह हटा दिया गया.

विज्ञापन

मथुरापुर स्टेशन पर पांच घंटे के ब्लॉक से रेल परिचालन प्रभावित सिमुलतला. आसनसोल रेल मंडल के अंतिम छोर पर स्थित सिमुलतला रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुराने फुट ओवरब्रिज को रविवार को पूरी तरह हटा दिया गया. तकनीकी टीम ने क्रेन की सहायता से वर्षों पुराने क्षतिग्रस्त ऊपरी पैदल पुल को हटाने का कार्य पूरा किया. इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गयी व रेलवे कर्मियों की निगरानी में पूरा अभियान संचालित किया गया. जानकारी के अनुसार, उक्त ऊपरी पैदल पुल का निर्माण काफी पहले किया गया था, जिसका उपयोग यात्री ट्रैक पार करने के लिए करते थे. हालांकि, अमृत भारत योजना के तहत सिमुलतला रेलवे स्टेशन के सौंदर्यीकरण कार्य के दौरान इस पुल को आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त कर यात्रियों के लिए बंद कर दिया गया था. वर्तमान में यात्रियों की आवाजाही के लिए रैंप युक्त पैदल पुल का उपयोग कराया जा रहा है. रविवार को पुराने फुट ओवरब्रिज को हटाने के दौरान कुछ समय के लिए स्टेशन परिसर में आवाजाही प्रभावित रही. रेलवे की ओर से सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए कार्य को सफलतापूर्वक पूरा किया गया. इधर, झाझा-आसनसोल रेलखंड के मथुरापुर (एमयूडब्ल्यू) स्टेशन पर प्री-नॉन इंटरलॉकिंग (प्री-एनआई) एवं नॉन इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्य को लेकर रविवार को रेलवे द्वारा पांच घंटे का पूर्ण ट्रैफिक व पावर ब्लॉक लिया गया. सुबह 08:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक अप व डाउन दोनों लाइनों पर ब्लॉक प्रभावी रहा. इस दौरान रेलवे द्वारा आधारभूत संरचना और संरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण कार्य किये गये, जिससे रेल परिचालन भी प्रभावित रहा.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन