ऋषभ पंत से छिनेगी टेस्ट की उपकप्तानी, BCCI को क्यों लेना पड़ा रहा कड़ा फैसला; जानें वजह
Published by : Ujjawal Sinha Updated At : 18 May 2026 10:29 AM
ऋषभ पंत (फोटो-सोशल मीडिया)
बीसीसीआई भारतीय टेस्ट टीम उपकप्तान ऋषभ पंत को लेकर एक बड़ा फैसला ले सकती है. ऐसा माना जा रहा है कि पंत को टेस्ट की उपकप्तानी से हटाया जा सकता है.
Rishabh Pant: भारतीय टीम मंगलवार को अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान करेगी. इस चयन के लिए भारतीय चयन समिति की बैठक मंगलवार को गुवाहाटी में होगी. इस टीम में कई खिलाड़ियों को लेकर चर्चा होगी. अफगानिस्तान के खिलाफ चुनी जानी वाली टीम में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है.
इस मीटिंग में सबसे ज्यादा चर्चा ऋषभ पंत को लेकर हो सकती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह माना जा रहा है कि उन्हें कप्तानी या नेतृत्व की जिम्मेदारी देना उनके बल्लेबाजी प्रदर्शन को प्रभावित कर रहा है. इसलिए टेस्ट टीम में उपकप्तान के तौर पर उनकी भूमिका पर सवाल उठ सकते हैं.
पंत का फॉर्म चिंता का विषय
बीसीसीआई सूत्रों का कहना है कि पंत एक मैच जिताने वाले बल्लेबाज हैं और उन्हें सिर्फ बल्लेबाजी पर ध्यान देने देना बेहतर हो सकता है. उनका हालिया फॉर्म भी चयनकर्ताओं के लिए चिंता का विषय बना हुआ है. वनडे टीम में भी उनकी जगह पर सवाल हैं क्योंकि केएल राहुल के बाद दूसरे विकेटकीपर के तौर पर धुव्र जुरेल, संजू सैमसन और ईशान किशन जैसे विकल्प मौजूद हैं.
सिर्फ टेस्ट खेल सकते हैं बुमराह
तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को लेकर भी फैसला उनकी फिटनेस और वर्कलोड पर निर्भर करेगा. अगर कोई परेशानी नहीं हुई तो वह सिर्फ टेस्ट मैच खेल सकते हैं. वनडे सीरीज के दौरान उन्हें आराम दिया जाएगा. वहीं वनडे सीरीज में युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को चुने जाने की संभावना है. उन्हें भविष्य के लिए मजबूत दावेदार माना जा रहा है.
सूर्यकुमार यादव को लेकर भी होगी चर्चा
वहीं, इस मीटिंग में टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव के फॉर्म को लेकर भी अनौपचारिक चर्चा हो सकती है. अगर उनका प्रदर्शन नहीं सुधरा तो उनकी कप्तानी पर भी असर पड़ सकता है. माना जा रहा है कि मुख्य कोच गौतम गंभीर के इनपुट सूर्यकुमार का राष्ट्रीय कप्तान के तौर पर भविष्य तय करने में बहुत काम आएंगे. अगर उन्हें कप्तानी से हटा दिया जाता है तो उनके लिए बल्लेबाज के तौर पर टीम में अपनी जगह बनाए रखना मुश्किल होगा.
यह भी पढ़ें: पंजाब किंग्स की लगातार छठी हार, प्लेऑफ में क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बनी RCB
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ujjawal Sinha
उज्ज्वल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट उज्ज्वल कुमार सिन्हा एक खेल पत्रकार हैं, जिन्हें खेल पत्रकारिता के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में स्पोर्ट्स सेक्शन को लीड कर रहे हैं, जहां वे विभिन्न खेलों से संबंधित खबरों की योजना, संपादन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं. अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने क्रिकेट, कबड्डी, फुटबॉल और अन्य प्रमुख खेलों से जुड़ी खबरों, विश्लेषणों और विशेष रिपोर्टों पर व्यापक रूप से कार्य किया है. डेस्क पत्रकारिता में उनकी विशेष विशेषज्ञता रही है, जहां उन्होंने एक्सक्लूसिव कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और गहन खेल विश्लेषण पर लगातार काम किया है. उज्ज्वल ने प्रो कबड्डी लीग और रणजी ट्रॉफी जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंटों को कवर किया है. इससे उन्हें पेशेवर खेलों की कार्यप्रणाली, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और खेल इकोसिस्टम की गहरी समझ विकसित करने का अवसर मिला है. प्रभात खबर से पहले वह नवभारत, CricTracker, जनसत्ता, स्पोर्ट्स तक और एपीएन न्यूज जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं. विभिन्न राष्ट्रीय और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काम करने का अनुभव उन्हें खेल पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और दर्शकों की जरूरतों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है. शैक्षणिक रूप से उन्होंने सेंट जेवियर्स यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता के अलावा उनका खेल से व्यक्तिगत जुड़ाव भी रहा है. वह क्रिकेट खिलाड़ी रह चुके हैं और बिहार के स्टेट कैंप में हिस्सा ले चुके हैं. मैदान पर खिलाड़ी के रूप में मिले अनुभव के कारण उनके लेखन और विश्लेषण में खेल की तकनीकी एवं व्यावहारिक समझ की स्पष्ट झलक दिखाई देती है. विशेष रुचि: क्रिकेट, कबड्डी, घरेलू खेल, खेल विश्लेषण, खिलाड़ी प्रोफाइल और एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स स्टोरीज.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










