पंजाब किंग्स की लगातार छठी हार, प्लेऑफ में क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बनी RCB
Published by : Ujjawal Sinha Updated At : 17 May 2026 7:31 PM
विकेट का जश्न मनाते आरसीबी के खिलाड़ी (फोटो-सोशल मीडिया)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से हराया. इस जीत के साथ आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बनी है.
PBKS vs RCB: आईपीएल 2026 का 61वां मुकाबला पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया. जिसमें आरसीबी ने 23 रनों से जीत हासिल की. इस जीत के साथ आरसीबी की टीम प्लेऑफ में क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बन गई है. वहीं इस हार के साथ पंजाब की मुश्किलें भी बढ़ गई है. पंजाब ने लगातार छह मुकाबले गंवाए हैं.
पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की शुरुआत अच्छी नहीं रही. जेकब बेथेल 11 रन बनाकर आउट हो गए. उसके बाद विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने पारी को आगे बढ़ाया और दोनों ने दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय पारी खेली. हालांकि, देवदत्त पडिक्कल 45 रन बनाकर आउट हो गए. 97 के स्कोर पर दूसरा विकेट गिरा.
कोहली और वेंकटेश अय्यर की अर्धशतकीय पारी
उसके बाद विराट कोहली ने अपना अर्धशतक पूरा किया. हालांकि, 58 के स्कोर पर विराट पवेलियन लौट गए. वहीं वेंकटेश अय्यर एक छोर पर जमे रहे और तेजी से रन बनाते रहे. वेंकटेश अय्यर ने 40 गेंदों में नाबाद 73 रनों की पारी खेली. अंत में टिम डेविड ने 12 गेंदों में 28 रनों की पारी खेली. पंजाब किंग्स के हरप्रीत बरार ने 2, अर्शदीप ने 1 और चहल ने 1 विकेट चटकाए.
पंजाब की खराब शुरुआत
जवाब में इस बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत बेहद खराब रही. प्रियांश आर्य बिना खाता खोले आउट हो गए. उसके बाद प्रभसिमरन सिंह भी 2 रन बनाकर चलते बने. वहीं श्रेयस अय्यर 1 रन बनाकर आउट हो गए. पहले पावरप्ले के दौरान पंजाब ने तीन विकेट गंवा दिए. उसके बाद कूपर कोनोली और सूर्यंश शेडगे ने मिलकर पारी को संभाला. लेकिन 62 के स्कोर पर 37 रन बनाकर कूपर कोनोली आउट हो गए. वहीं सूर्यंश शेडगे भी 35 रन बनाकर चलते बने.
शशांक का अर्धशतक
उसके बाद मार्कस स्टोइनिस और शशांक सिंह के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हुई. दोनों के बीच 32 गेंदों में 67 रनों की साझेदारी हुई. स्टोइनिस 37 रन बनाकर आउट हुए. वहीं अंत में शशांक सिंह ने 56, उमरजई ने 14 रनों की पारी खेली. भुवनेश्वर कुमार ने 2, राशिख सलाम डार ने 3 विकेट चटकाए. इस जीत के साथ आरसीबी की टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर गई है.
यह भी पढ़ें: कोहली का विराट रिकॉर्ड, T20 क्रिकेट में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ujjawal Sinha
उज्जवल कुमार सिन्हा खेल पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 वर्षों से अधिक अनुभव रखते हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर में स्पोर्ट्स सेक्शन को लीड कर रहे हैं और विभिन्न खेलों से जुड़ी खबरों की योजना, संपादन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. उन्होंने अपने करियर में मुख्य रूप से डेस्क पर काम करते हुए एक्सक्लूसिव कंटेंट और स्पेशल स्टोरीज पर फोकस किया है. इस दौरान उन्होंने प्रो कबड्डी लीग और रणजी ट्रॉफी के मैच भी कवर किए हैं. प्रभात खबर से पहले वह नवभारत, CricTracker, जनसत्ता, स्पोर्ट्स तक और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके है. शिक्षा के क्षेत्र में उन्होंने सेंट जेवियर्स यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक और सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. पत्रकारिता के साथ-साथ उज्ज्वल का खेल से व्यक्तिगत जुड़ाव भी रहा है. वह क्रिकेट के खिलाड़ी रह चुके हैं और बिहार के लिए स्टेट कैंप में हिस्सा ले चुके हैं, जिससे उनकी समझ और लेखन को अतिरिक्त मजबूती मिलती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










