वाहन जांच के दौरान स्कॉर्पियो से शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार

आरोपित के पास से तीन मोबाइल फोन भी किया जब्त
जमुई. जिले के सदर थाना क्षेत्र में पुलिस ने वाहन जांच के दौरान एक स्कॉर्पियो वाहन से 1.250 लीटर शराब बरामद की है. इस दौरान एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने आरोपित के पास से तीन मोबाइल फोन भी जब्त किये हैं. यह कार्रवाई उस वक्त हुई जब पुलिस नियमित वाहन जांच अभियान चला रही थी. सदर थाना प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह अभियान चलाया गया. पुलिस को सूचना मिली थी कि एक स्कॉर्पियो वाहन के जरिये शराब की तस्करी की जा रही है. इसके बाद इलाके में वाहनों की सघन जांच की गयी. जांच के दौरान एक संदिग्ध स्कॉर्पियो को रोका गया और तलाशी लेने पर वाहन से शराब बरामद हुई. गिरफ्तार तस्कर से पुलिस ने पूछताछ कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया. पुलिस का कहना है कि शराब और तस्करों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




