जमुई में मिला बांका के युवक का शव, बहन ने लगाया प्रेमिका के घरवालों पर आरोप

Updated:
विज्ञापन

छानबीन करती पुलिस

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Jhajha love Death case: मृतक की बहन आरती हांसदा ने बताया कि 9 जून को झाझा थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने फोन कर उसके भाई को मिलने के लिए बुलाया था. इसके बाद युवक अपने दोस्त मनोज मरांडी के साथ वहां गया था. आरोप है कि युवती के घर पहुंचते ही पहले से मौजूद परिजनों ने दोनों को पकड़ लिया और युवक के साथ मारपीट की गई.

विज्ञापन

झाझा (जमुई) से पंकज कुमार सिंह की रिपोर्ट:

विज्ञापन

Jhajha love Death case: झाझा थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. प्रेमिका के बुलावे पर घर पहुंचे एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. तीन दिन बाद गुरुवार को पुलिस ने कुम्हेनी डैम से उसका शव बरामद किया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान बांका जिला अंतर्गत बेलहर थाना क्षेत्र के फुलहरा पोस्ट के चतराहन गांव निवासी प्रमेंल हांसदा के 20 वर्षीय पुत्र छोटेलाल हेंब्रम के रूप में हुई है.

परिजनों ने लगाया प्रेमिका के घरवालों पर हत्या का आरोप

मृतक की बहन आरती हांसदा ने बताया कि 9 जून को झाझा थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने फोन कर उसके भाई को मिलने के लिए बुलाया था. इसके बाद युवक अपने दोस्त मनोज मरांडी के साथ वहां गया था. आरोप है कि युवती के घर पहुंचते ही पहले से मौजूद परिजनों ने दोनों को पकड़ लिया और युवक के साथ मारपीट की गई.

मारपीट के बाद डैम में फेंकने का आरोप

परिजनों के अनुसार मारपीट के बाद दोनों युवक वहां से भागने लगे लेकिन उन्हें दोबारा पकड़ लिया गया और युवक को कुम्हेनी डैम में फेंक दिए जाने का आरोप लगाया गया है. मृतक के दोस्त मनोज मरांडी ने घटना की जानकारी परिजनों को दी जिसके बाद मामला सामने आया.

तीन दिन बाद मिला शव

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की. शुरुआती खोजबीन में सफलता नहीं मिली लेकिन गुरुवार को कुम्हेनी डैम से युवक का शव बरामद किया गया. शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में मातम छा गया.

पुलिस जांच जारी

प्रभारी थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं पर छानबीन जारी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन