साइकिल से पढ़ने जा रही थी मुस्कान, तेज रफ्तार हाइवा ने छीनी जिंदगी

Updated:
विज्ञापन
साइकिल से पढ़ने जा रही थी मुस्कान, तेज रफ्तार हाइवा ने छीनी जिंदगी

हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीण

Jamui Road Accident: बताया जाता है कि गुरुवार सुबह करीब साढ़े सात बजे वह साइकिल से कोचिंग पढ़ने खैरा बाजार जा रही थी. इसी दौरान खैरा पंचमंदिर के समीप पीछे से आ रही बालू लदी एक तेज रफ्तार हाइवा ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भयावह थी कि छात्रा हाइवा के चक्के की चपेट में आ गई और करीब 15 फीट तक सड़क पर घिसटती चली गई. हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई. .आक्रोशित ग्रामीणों ने दुर्घटना में शामिल हाइवा के शीशे तोड़ दिए और वाहन में तोड़फोड़ की.

विज्ञापन

जमुई से गुलशन कश्यप की रिपोर्ट:

Jamui Road Accident: जिले के खैरा बाजार में गुरुवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक स्कूली छात्रा की मौत हो गई. हादसे के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया. गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने मुख्य सड़क जाम कर दी तथा दुर्घटना में शामिल हाइवा में तोड़फोड़ की. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन लोगों के आक्रोश के कारण स्थिति काफी तनावपूर्ण बनी रही.

कोचिंग जाने के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार मृत छात्रा की पहचान खैरा थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव निवासी मुस्कान कुमारी के रूप में हुई है. बताया जाता है कि गुरुवार सुबह करीब साढ़े सात बजे वह साइकिल से कोचिंग पढ़ने खैरा बाजार जा रही थी. इसी दौरान खैरा पंचमंदिर के समीप पीछे से आ रही बालू लदी एक तेज रफ्तार हाइवा ने उसे जोरदार टक्कर मार दी.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भयावह थी कि छात्रा हाइवा के चक्के की चपेट में आ गई और करीब 15 फीट तक सड़क पर घिसटती चली गई. हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई. दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई.

चालक को पकड़ने की कोशिश, लोगों का फूटा गुस्सा

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने हाइवा चालक को पकड़ने का प्रयास किया. बताया जाता है कि चालक जान बचाने के लिए पास के एक घर में जाकर छिप गया. इसके बाद लोगों का गुस्सा भड़क उठा.आक्रोशित ग्रामीणों ने दुर्घटना में शामिल हाइवा के शीशे तोड़ दिए और वाहन में तोड़फोड़ की. साथ ही बांस-बल्ला लगाकर मुख्य सड़क को जाम कर दिया. सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई.

पुलिस को करना पड़ा लोगों के आक्रोश का सामना

घटना की सूचना मिलते ही खैरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने लोगों को समझाकर स्थिति सामान्य करने की कोशिश की, लेकिन मृतका के परिजन और ग्रामीण कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे.समाचार लिखे जाने तक घटनास्थल पर तनावपूर्ण माहौल बना हुआ था. पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लोगों को शांत कराने तथा जाम हटाने के प्रयास में जुटे थे.

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हाइवा की रफ्तार काफी तेज थी. स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि खैरा बाजार क्षेत्र से लगातार तेज रफ्तार भारी वाहनों का परिचालन होता है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है. लोगों ने प्रशासन से भारी वाहनों की गति नियंत्रित करने और सड़क सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है.

विज्ञापन
Shruti Kumari

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। अपने समाचार पोर्टल पर कार्य करते हुए उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट निर्माण में अनुभव हासिल किया। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन