ePaper

दीपावली व छठ पर्व पर चलेंगी पांच अनारक्षित विशेष ट्रेनें

Updated at : 17 Oct 2025 9:41 PM (IST)
विज्ञापन
दीपावली व छठ पर्व पर चलेंगी पांच अनारक्षित विशेष ट्रेनें

आगामी दीपावली तथा छठ जैसे प्रमुख त्योहारों के मौके पर रेलवे ने पांच अनारक्षित रेलगाड़ियां चलाने का निर्णय लिया है.

विज्ञापन

झाझा . आगामी दीपावली तथा छठ जैसे प्रमुख त्योहारों के मौके पर रेलवे ने पांच अनारक्षित रेलगाड़ियां चलाने का निर्णय लिया है. यह ट्रेन हावड़ा–रक्सौल, कोलकाता–गोरखपुर, कोलकाता–मधुबनी, आसनसोल–गोरखपुर तथा बर्द्धमान–फतुहा के बीच चलाने का निर्णय लिया है. सीपीआरओ एस चंद्र ने बताया कि गाडी़ संख्या 03045 हावड़ा–रक्सौल अनारक्षित विशेष ट्रेन आगामी 17 एवं 23 अक्तूबर को हावड़ा से रात्रि के 11:10 बजे प्रस्थान कर अगले दिन शाम के 04:15 बजे रक्सौल पहुंचेगी. वापसी दिशा में गाडी़ संख्या 03046 रक्सौल–हावड़ा अनारक्षित विशेष ट्रेन आगामी 18 एवं 24 अक्तूबर को रक्सौल से शाम 05:45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 11:30 बजे हावड़ा पहुंचेगी. यह दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा आदि स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी. गाडी़ संख्या 03133 कोलकाता–गोरखपुर अनारक्षित विशेष ट्रेन आगामी 24 अक्तूबर को कोलकाता से रात्रि के11:55 बजे प्रस्थान कर अगले दिन शाम के 06:00 बजे गोरखपुर पहुंचेगी. वापसी में गाडी़ संख्या 03134 गोरखपुर–कोलकाता अनारक्षित विशेष ट्रेन आगामी 25 अक्तूबर को गोरखपुर से रात्रि के 09:00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन शाम के 03:15 बजे कोलकाता पहुंचेगी. यह ट्रेन दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा आदि स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी. गाडी़ संख्या 03185 कोलकाता–मधुबनी अनारक्षित विशेष ट्रेन आगामी 18 एवं 25 अक्तूबर को कोलकाता से रात्रि 11:55 बजे प्रस्थान कर अगले दिन के 01:00 बजे मधुबनी पहुंचेगी. वापसी में गाडी़ संख्या 03186 मधुबनी–कोलकाता अनारक्षित विशेष ट्रेन आगामी 19 एवं 26 अक्तूबर को मधुबनी से शाम के03:30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 05:15 बजे कोलकाता पहुंचेगी. यह ट्रेन दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह,झाझा आदि स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी. वहीं गाडी़ संख्या 03529 आसनसोल–गोरखपुर अनारक्षित विशेष ट्रेन आगामी 22 एवं 24 अक्तूबर को आसनसोल से रात्रि के 08:30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 10:45 बजे गोरखपुर पहुंचेगी. वापसी में गाडी़ संख्या 03530 गोरखपुर–आसनसोल अनारक्षित विशेष ट्रेन आगामी 23 एवं 25 अक्तूबर को गोरखपुर से दिन के 01:45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 03:50 बजे आसनसोल पहुंचेगी. यह ट्रेन चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा आदि स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी. गाडी़ संख्या 03003 बर्द्धमान–फतुहा मेमू एक्सप्रेस विशेष ट्रेन आगामी 21 से 25 अक्तूबर तक प्रतिदिन बर्द्धमान से दिन के 10:45 बजे प्रस्थान कर उसी दिन रात्रि के10:30 बजे फतुहा पहुंचेगी. वापसी में गाडी़ संख्या 03004 फतुहा–बर्द्धमान मेमू एक्सप्रेस विशेष ट्रेन आगामी 21 से 25 अक्तूबर तक प्रतिदिन फतुहा से रात्रि के 11:00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 10:45 बजे बर्द्धमान पहुंचेगी. यह ट्रेन दोनों दिशाओं में पांच-पांच ट्रिप लगाएगी. यह ट्रेन दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह, सिमुलतला, झाझा आदि स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी. सीपीआरओ ने बताया कि संबंधित स्टेशन प्रबंधक को इसकी सूचना दे दी गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन