नशामुक्त समाज के लिए जागरूकता और सख्ती पर जोर

जिले को नशामुक्त बनाने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है. मंगलवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिला पदाधिकारी नवीन की अध्यक्षता में एनसिआरडी (नार्कोटिक्स समन्वय समिति) की बैठक हुई
जमुई. जिले को नशामुक्त बनाने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है. मंगलवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिला पदाधिकारी नवीन की अध्यक्षता में एनसिआरडी (नार्कोटिक्स समन्वय समिति) की बैठक हुई. जिसमें मादक पदार्थों के खिलाफ व्यापक रणनीति पर चर्चा की गयी. बैठक में डीएम ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति नहीं, पूरे समाज के लिए घातक है. इससे युवाओं की सोचने-समझने की क्षमता प्रभावित होती है और वे विकास की धारा से भटक जाते हैं. उन्होंने ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य का उल्लेख करते हुए कहा कि नशामुक्त युवा पीढ़ी इसके लिए जरूरी है. डीएम ने स्कूलों और कॉलेजों में हर सप्ताह जागरूकता कार्यक्रम चलाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि अभिभावक, शिक्षक और समाज के जागरूक लोगों की भागीदारी से ही इस अभियान को सफल बनाया जा सकता है. अवैध अफीम और गांजा की खेती पर सख्त कार्रवाई के निर्देश देते हुए डीएम ने अधिकारियों को संदिग्ध क्षेत्रों की नियमित निगरानी करने को कहा. साथ ही किसानों को वैकल्पिक खेती से जोड़ने पर भी जोर दिया गया. बैठक में एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के व्यापक प्रचार और सूचना तंत्र को मजबूत करने पर भी सहमति बनी. डीएम ने सभी विभागों को आपसी समन्वय से काम करने का निर्देश दिया. मौके पर उप विकास आयुक्त सुभाष चंद्र मंडल, जिला पंचायत राज पदाधिकारी बिरेंद्र कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










