पूरी-सब्जी खाने से बिगड़ी तबीयत, एक ही परिवार की पांच महिलाएं बीमार

Published by :PANKAJ KUMAR SINGH
Published at :28 Apr 2026 6:26 PM (IST)
विज्ञापन
पूरी-सब्जी खाने से बिगड़ी तबीयत, एक ही परिवार की पांच महिलाएं बीमार

शादी समारोह में शामिल होने आई एक ही परिवार की पांच महिलाओं की तबीयत फूड प्वाइजनिंग के कारण अचानक बिगड़ गयी.

विज्ञापन

जमुई. शादी समारोह में शामिल होने आई एक ही परिवार की पांच महिलाओं की तबीयत फूड प्वाइजनिंग के कारण अचानक बिगड़ गयी. सभी को उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद मंगलवार को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज किया गया. बताया जाता है कि लखीसराय जिले के सिंहचक गांव निवासी एक ही परिवार के लोग मलयपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे. इसी दौरान भोजन करने के बाद परिवार की पांच महिलाएं बीमार पड़ गयीं. बीमारों में दिवाकर तांती की पत्नी तेतरी देवी, उनकी 15 वर्षीय पुत्री निशा कुमारी, 14 वर्षीय पुत्री रिया कुमारी, बालेश्वर तांती की पत्नी गनिता देवी और रचना देवी शामिल हैं. परिजनों ने बताया कि शादी में दो अलग-अलग स्थानों पर भोजन की व्यवस्था थी. एक जगह मछली-चावल और दूसरी जगह पूरी-सब्जी बनाई गई थी. जिन्होंने मछली-चावल खाया, वे सुरक्षित रहे, जबकि पूरी-सब्जी खाने वाले लोगों की तबीयत बिगड़ गयी. बताया जा रहा है कि कुछ अन्य लोग भी प्रभावित हुए थे, जिनका गांव में ही इलाज कराया गया और अब उनकी हालत में सुधार है. चिकित्सकों के अनुसार, यह मामला फूड प्वाइजनिंग का है. फिलहाल सभी मरीजों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है और इलाज जारी है.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन