प्रभसिमरन और स्टोइनिस की तूफानी पारी, पंजाब ने राजस्थान को दिया 223 रन का टारगेट

Updated:
विज्ञापन

मार्कस स्टोइनिस बल्लेबाजी करते हुए, फोटो पीटीआई

PBKS vs RR, IPL 2026: आईपीएल में आज राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स की टीमें आमने-सामने हैं. राजस्थान ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया.

विज्ञापन

PBKS vs RR, IPL 2026: प्रभसिमरन सिंह और मार्कस स्टोइनिस की तूफानी पारी के दम पर पंजाब किंग्स ने 4 विकेट खोकर 222 रन का स्कोर बनाया. राजस्थान को मैच जीतने के लिए 223 रन बनाना होगा. पंजाब की ओर से प्रभसिमरन सिंह 44 गेंदों में 6 चौकों और एक छक्के की मदद से 59 रन बनाए. जबकि मार्कस स्टोइनिस ने केवल 22 गेंदों में नाबाद 62 रनों की पारी खेली. उन्होंने 4 चौके और 6 छक्के भी जमाए. पंजाब की ओर से प्रियांश आर्य ने 11 गेंदों में 5 चौके और एक छक्के की मदद से 29 रन बनाए. कूपर कॉनॉली ने 14 गेंद का सामना किया, जिसमें 2 चौके और 3 छक्कों की मदद से 30 रन बनाए. श्रेयस अय्यर ने 27 गेंद में एक चौके और एक छक्के की मदद से 30 रन की पारी खेली.

विज्ञापन

यश राज पुंजा ने चटकाए सबसे अधिक विकेट

राजस्थान की ओर से यश राज पुंजा ने 4 ओवर में 41 रन देकर दो विकेट चटकाए. जबकि जोफ्रा आर्चर और नंद्रे बर्गर ने एक-एक विकेट लिए.

राजस्थान रॉयल्स ने दो बदलाव, जबकि पंजाब ने भी दो बदलाव किया

राजस्थान रॉयल्स ने दो बदलाव करते हुए शिमरोन हेटमायर और रवि बिश्नोई की जगह दासुन शनाका और यश पुंजा को एकादश में शामिल किया है. जबकि पंजाब ने भी दो बदलाव करते हुए सूर्यांश शेडगे और लॉकी फर्ग्युसन को एकादश में जगह दी है.

पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन)

प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, सूर्यांश शेडगे, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल.

राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन)

वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा, यश राज पुंजा.

इम्पैक्ट प्लेयर

राजस्थान रॉयल्स: रवि बिश्नोई, रवि सिंह, तुषार देशपांडे, शुभम दुबे, शिम्रोन हेटमायर.

पंजाब किंग्स: विष्णु विनोद, विजयकुमार विशक, जेवियर बार्टलेट, हरप्रीत बराड़, मुशीर खान.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola