Sheohar: सीएम हाउस के नाम पर DM पर दबाव बनाने की कोशिश, FIR दर्ज

Edited by Sarfaraz Ahmad
Updated:
विज्ञापन

शिवहर जिलाधिकारी प्रतिभा रानी

शिवहर में मुख्यमंत्री आवास के नाम पर डीएम को फर्जी कॉल कर गुमराह करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. जानें पूरी खबर…

विज्ञापन

Sheohar News: मुख्यमंत्री आवास का नाम लेकर जिलाधिकारी प्रतिभा रानी को गुमराह करने और पैरवी के लिए दबाव बनाने का मामला सामने आया है. इस संबंध में शिवहर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है और पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है.

कॉल कर खुद को CM हाउस का अधिकारी बताया

जानकारी के अनुसार, मोबाइल नंबर 8294913288 से जिलाधिकारी के आधिकारिक नंबर पर कॉल आया था. कॉल करने वाले ने खुद को मुख्यमंत्री आवास का अधिकारी बताते हुए एक विशेष मामले में पैरवी की बात कही. बातचीत के बाद डीएम को संदेह हुआ, जिसके बाद उन्होंने स्वयं मुख्यमंत्री आवास से संपर्क कर कॉल की सत्यता की जांच की. वहां से स्पष्ट किया गया कि इस तरह का कोई कॉल या निर्देश जारी नहीं किया गया था.

DM को हुआ संदेह, जांच में कॉल निकला फर्जी

मामला फर्जी पाए जाने पर डीएम ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए. समाहरणालय में तैनात होमगार्ड जवान सतीश कुमार के आवेदन पर पुलिस ने अज्ञात मोबाइल धारक के खिलाफ केस दर्ज किया है. ट्रू कॉलर पर इस नंबर की पहचान अनमोल गिरि के नाम से सामने आई है.

BNS की धाराओं में केस दर्ज, आरोपी की तलाश जारी

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318 (2) और 319 (2) के तहत मामला दर्ज किया है. पुलिस तकनीकी सर्विलांस की मदद से आरोपी की लोकेशन ट्रैक कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि प्रशासन को गुमराह करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

वहीं नगर थानाध्यक्ष रणधीर कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा.

विज्ञापन
Sarfaraz Ahmad

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

सरफराज अहमद IIMC से प्रशिक्षित पत्रकार हैं. राजनीति, समाज और हाइपरलोकल मुद्दों पर लिखते हैं. क्रिकेट और सिनेमा में गहरी रुचि रखते हैं. बीते तीन वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन